Uttarakhand weather today: जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, उमस भरी गर्मी से परेशान, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीते कुछ दिनों से बारिश का क्रम जारी है। लेकिन उमस भी लोगों को काफी परेशान कर रही है।

देहरादून की बात करें तो बारिश का मौसम तो बन रहा है लेकिन उमस से लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। ​बारिश से उमस से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Uttarakhand dehradun kedarnath weather today rains continue people troubled humid heat know how long mousham

मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) को भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों मे तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

नैनीताल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दूसरे जिलों में भी बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों के लिए दो जुलाई तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बीच उमस से राहत की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने सभी जनपदों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। देहरादून में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ एक या दो दौर में होने की संभावना हैं। उधर प्रदेश भर में बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद होने का सिलसिला भी जारी है। चार धाम यात्रा मार्ग जगह​ जगह बारिश की वजह से बाधित हो रहा है। जिससे यात्रा पर ब्रेेक भी लग रहा है। केदारनाथ और यमुनोत्री पैदल मार्ग की यात्रा कई बार मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+