Uttarakhand weather मौसम का बदला मिजाज, भारी बारिश को लेकर अलर्ट, जानिए कहां-कब तक कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में मौसम ने फिर से मिजाज बदला है। बीते हफ्ते गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। फिर से बारिश का क्रम जारी रहेगा। हालांकि इस बीच भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
साथ ही ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। जून के शुरूआत से ही गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। लेकिन अब बारिश का दौर जारी है। बीते दिनों से हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।

केदारनाथ पैदल मार्ग समेत कई इलाकों में बारिश का रौद्र रूप भी देखने को मिला है। केदारनाथ में रविवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे की वजह भी खराब मौसम को बताया जा रहा है। रविवार को केदारघाटी में मौसम काफी खराब रहा। जिस वजह से यात्रा को रोकना पड़ा। रविवार सुबह से ही प्रदेश भर में जमकर बारिश हुई। देहरादून समेत कई जिलों में दिन में ही अंधेरा छा गया और बारिश ने जमकर कहर बरपाया।
जिससे मौसम बदल गया और काफी ठंड का एहसास भी हुआ। मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जनपदों व चमोली, रुद्रप्रयाग जनपदों के अधिकांश स्थानों और प्रदेश के शेष जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमने के साथ बारिश हो सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंपावत, चमोल व रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 जून तक मौसम बदले रहने की संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications