5वीं कक्षा से टीवी पर सीखते-सीखते खुद ही पकड़ने लगा सांप, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल तो वन विभाग ने दे दी नौकरी
सहसपुर का आदिल 5वीं कक्षा से करता है सांप रेस्क्यू
देहरादून, 4 अगस्त। देहरादून के सहसपुर में एक युवक ने 5वीं कक्षा से सांप को रेस्क्यू करना शुरू किया। टीवी पर सांप पकड़ने के तरीके सीखने के बाद जब युवक ने सांपों को रेस्क्यू करना शुरू किया तो वन विभाग की टीम ने उसे अपने साथ काम दे दिया। इसके बाद युवक को वन विभाग में नौकरी भी मिल गई है।
Recommended Video

पड़ोसियों के घर पर टीवी देखते सीखा सांप पकड़ना
सहसपुर के 30 वर्षीय युवक आदिल मिर्जा की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आदिल जब 5वीं कक्षा मेें पढ़ता था तो अपने पड़ोसियों के घर पर टीवी देखने पहुंच जाता। आदिल को डिस्कवरी और दूसरे एनीमल संबंधी कार्यक्रम देखने पसंद थे। धीरे-धीरे उसने सांपों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। इसके लिए उसने लोहे की स्टिक तक तैयार की। जब भी सांपों को रेस्क्यू करने की बात आती तो लोग आदिल को बुलाने लगे। धीरे-धीरे आदिल पूरे क्षेत्र में फेमस हो गया।

सांप के रेस्क्यू करने के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
सांप के रेस्क्यू करने के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
आदिल के बचपन में ही माता पिता का साया उसके सिर से उठ गया। इसके बाद आदिल ने आसपास सांप को रेस्क्यू करना शुरू किया तो लोग खर्चा देने लगे। आदिल बताता है कि इनाम के तौर पर कुछ लोग 100 से तो कुछ 500 रूपए तक देने लगे।इससे उसका घर चलने लगा। इसके बाद उसकी शादी हुई। लेकिन पत्नी का भी बिमारी से निधन हो गया। अब आदिल पर अपने छोटे बच्चे और परिवार को पालने की चुनौती थी। इस बीच आदिल ने सांप के रेस्क्यू करने के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए।

वन विभाग में संविदा की नौकरी मिल गई
जिन्हें देखकर वन विभाग ने आदिल को अपनी टीम में शामिल कर दिया। आदिल ने धीरे-धीरे वन विभाग के साथ रेस्क्यू करना शुरू किया। आदिल ने बताया कि उसने कभी भी बिना वन विभाग के सूचना के सांपो को रेस्क्यू नहीं किया है। जो कि रिस्क और खतरनाक हो सकता है। आदिल को 2018 में वन विभाग ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद 2019 में आदिल को वन विभाग में संविदा की नौकरी मिल गई। अब आदिल महीने के 10 से 12 हजार रूपए कमा लेता है।

एक सीजन में 1 से 2 हजार तक सांपो को रेस्क्यू
आदिल ने बताया कि उसने शुरूआत से ही एक डायरी मेंटेन की है, जिसमें वह सांपो को रेस्क्यू करने की पूरी डिटले लिखता है। आदिल का कहना है कि वह एक सीजन में 1 से 2 हजार तक सांपो को रेस्क्यू कर लेता है। उसके पास देहरादून का प्रेंमनगर से लेकर सहसपुर तक का इलाका है। सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो हैं।

सांपों की रक्षा और लोगों को उनके प्रति जागरूक करते हैंआदिल
आदिल ने कहा कि पहला रेस्क्यू पनियल सांप का किया था, उस वक़्त वह 5वीं कक्षा के पढ़ते थे। आदिल को अब पूरे सांपों के संसार के बारे में जानकारी है। इतना ही नहीं वह लोगों को भी इस पूरे संसार के बारे में बड़े रोमांचक तरीके से बताते हैं। आदिल सांपों की रक्षा और लोगों को उनके प्रति जागरूक करते हैं। अदिल को सांपो का रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ना पंसद है। वे हर किसी को सांप को न मारने की सलाह देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications