उत्तराखंड में कांग्रेस को 16 में से पांच नामों पर लगानी है मुहर, जानिए कब तक आ सकती है लिस्ट

उत्तराखंड में भाजपा ने तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी और दो सीटों के लिए मंथन जारी है। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा 10 मार्च तक सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस के लिए अभी पहली लिस्ट का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

Uttarakhand Congress lok sabha seat approve five out of 16 names know when the list can come

माना जा रहा है कि कांग्रेस एक साथ पांचों नामों का ऐलान कर सकती है। पांचों सीटों पर पहले 42 दावेदारी जता चुके हैं। इनमें से स्क्रीनिंग कमेटी ने अब शॉर्ट लिस्टेड कर पैनल में 16 नाम ही रखे हैं। इसमें चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर करने वाले दिग्गजों के नाम भी हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। कांग्रेस ने दावेदारों की छंटनी करने के बाद ही पांच सीटों के लिए 16 दावेदार रखे हैं।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर सकता है। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या ऐसे सीटों को लेकर सामने आ रही हैं, जहां सीनियर नेता दावेदारी से पीछे हट रहे हैं। इसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व प्रीतम सिंह शमिल है। जबकि कांग्रेस पांचों सीटों पर बड़े चेहरों को लड़ाने का मन बना चुकी है। पांचों सीट पर बड़े नाम शामिल किए जाएंगे। जिससे भाजपा को लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर दी जा सके।

इस बीच हरीश रावत भी अपने सुझाव लगातार कई मंचों से प्रत्याशियों को लेकर दे रहे हैं। अल्मोड़ा से हरीश रावत यशपाल आर्य को चुनाव लड़ाने की सलाह दे चुके हैं। हरीश रावत खुद हरिद्वार से लड़ना चाहते हैं, साथ ही वे अपने बेटे वीरेंद्र रावत को चुनाव लड़ाने की वकालत भी कर रहे हैं। ऐसे में हाईकमान के सामने कई तरह की अड़चनें आ रही हैं।

हरिद्वार सीट से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा दावेदार हैं। करन माहरा के साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह भी दावेदार है। इसके साथ ही कई बड़े चेहरे दावेदारी कर चुके हैं। अब स्क्रीनिंग कमेटी की छंटनी के बाद हाईकमान फाइनल मुहर लगाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+