उत्तराखंड का मुख्यमंत्री आवास बनेगा कोविड सेंटर, तीसरी लहर की तैयारियों पर क्या बोले तीरथ सिंह रावत ? सुनिए

देहरादून, 24 जून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर को लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो तीसरी लहर के खतरे को टालने के लिए तैयारी पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि उनका मुख्यमंत्री आवास भी आने वाले दिनों में कोविड सेंटर बन जाएगा और उसे इसके लिए इसे तैयार किया जा रहा है। उन्होंने राज्य के जिलाधिकारियों से भी कहा है कि वह एक या दो होटलों को अभी से तैयार रखें, जिन्हें की जरूरत पड़ने पर फौरन कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जा सके। सीएम रावत ने दावा किया है कि थर्ड वेव से निपटने के लिए जो भी करना होगा उनकी सरकार वैसा कदम उठाएगी।

The official residence of the CM of Uttarakhand will become a Covid Center,in view of the possibility of a third wave,Tirath Singh Rawat announced

कोविड मरीजों के लिए ये 'त्याग' करेंगे उत्तराखंड के सीएम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को कहा है कि वह अपने सरकारी आवास को कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मरीजों के इलाज के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर जानकारी दी है कि "कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के लिए हमारी सरकार ने इतनी तैयारियां कर ली हैं कि इस पर काबू पाने में हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं अपना मुख्यमंत्री आवास भी कोविड के लिए तैयार करने जा रहा हूं। जनता-जनार्दन की सेवा के लिए जो भी त्याग संभव हो, उसे मैं निश्चित तौर पर करूंगा।"

तीसरी लहर से लड़ने के लिए उत्तराखंड तैयार-सीएम
यही नहीं सीएम रावत ने कहा है कि 'तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों में कोई कमी नहीं है। कोविड के लिए अब और भी अस्पताल हैं। मौजूदा अस्पतालों के अलावा ऋषिकेश और हलद्वानी दोनों जगह 500 बेड के दो अस्पताल भी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की सहायता से तैयार किए गए हैं।' गौरतलब है कि कुंभ के दौरान कोरोना टेस्टिंग में राज्य में बहुत बड़ी धांधली की शिकायतें मिली हैं और अब राज्य सरकार ने दावा किया है कि उसे पहले से ही इसकी भनक लग गई थी और वह मामले की तहकीकात करा रही है। ऐसे में अपने सरकारी आवास को कोविड सेंटर बनाने का ऐलान बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। खासकर, इस लिहाज से कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+