उत्तराखंड: सीएम धामी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के संग कल करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह मंगलवार को अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के संग अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी देवभूमि उत्तराखंड से अपने मंत्रीमंडल के साथ रामनगरी में बने भव्य राम मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही राम भक्त हनुमान के हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे।

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपने मंत्रीमंडल के साथ आयोध्या जाकर भगवान श्री राम के बालरूप रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम था लेकिन अयोध्या में भक्तों की भीड़ होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया। जिसके बाद अब सीएम धामी अपनी पूरे मंत्रीमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं।
Recommended Video
बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ना केवले अपने मंत्रीमंडल के मंत्रियों और विधायकों को लेकर अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने गए थे बल्कि अपनी पार्टी के विधायकों के अलावा विपक्षी पार्टी के विधायकों और उनके परिजनों को आमंत्रित कर अपने साथ रामलला के दर्शन के लिए ले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications