Dehradun Marathon में दौड़े CM धामी, बोले- पीएम मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' सपने को पूरा कर रहे युवा

Dehradun Marathon में दौड़े CM धामी, बोले- पीएम मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' सपने को पूरा कर रहे युवा

Dehradun Marathon 2022: रन अगेंस्ट ड्रग्स पर आधारित उत्तराखंड पुलिस विभाग द्वारा देहरादून मैराथन (Dehradun Marathon) का रविवार 30 अक्टूबर की सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दौड़ आयोजित की गई। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित देहरादून मैराथन में सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भी हिस्सा लिया। तो वहीं, गायक कैलाश खेर के गीतों पर युवा जमकर झूमें।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित Dehradun Marathon को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की। इस दौरान खुद सीएम पु्ष्कर सिंह धामी युवाओं के साथ दौड़े और नशा मुक्ती का संदेश दिया। Dehradun Marathon के दौरान सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा, 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड का जो हमारा संकल्प है वो भी आज युवाओं की मैराथन के कारण से अधिक जागरूकता फैलाने का काम करेगा और हम अपने लक्ष्य में सफल होंगे।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित देहरादून मैराथन 2022 में सीएम धामी ने बोलते हुए कहा, आज भारी संख्या में युवा पीएम मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के सपने को पूरा कर रहे हैं।' तो वहीं, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिट व रन अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर हंस फाउंडेशन द्वारा मैराथन आयोजित की गई है।

इस मैराथन में 15 देशों के 112 विदेशी एथलीटों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही, 24 राज्यों एवं चार केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने बताया कि 21 किमी में कुल 3,255 (3,027 पुरूष व 228 महिला), 10 किमी में कुल 5,100 (4,351 पुरूष व 749 महिला) प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया है। मैराथन के साथ ही जागरूकता थीम पर तीन किमी की फन रन भी आयोजित की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+