खटीमा से चुनाव लड़ेंगे CM पुष्कर सिंह धामी, BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट भी जल्द होगी जारी

देहरादून, जनवरी 15। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद अब बीजेपी उत्तराखंड पर फोकस कर रही है। उत्तराखंड में भी पार्टी जल्दी ही अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वो खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

pushkar singh dhami

अबकी बार 60 के पार जीतेंगे सीटें- धामी

मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं खटीमा से ही चुनाव लड़ूंगा और उम्मीदवारों की सूची बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी। हम सभी एक साथ हैं और चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि 'अबकी बार 60 पार' के नारे के साथ बीजेपी 70 में से 60 से अधिक सीटें जीतेगी।

25 जनवरी को जारी हो सकता है मेनिफेस्टो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी उत्तराखंड में 25 जनवरी को अपना मेनिफेस्टो भी जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 70 विधानसभा क्षेत्रों से मतपेटियों से जो जनमत आई, उसका विश्लेषण किया जाना बाकी है। एक-दो बैठक के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि चुनावी घोषणा पत्र में पार्टी महिलाओं और युवाओं के लिए खास ऐलान कर सकती है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर मतदान 14 फरवरी को होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+