उत्तराखंड के सीएम धामी का दावा, लोगों में 400 पार की चर्चा, तीसरी बार बन रही मोदी सरकार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चुनाव वातावरण से साफ है कि देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। आम लोगों मे 400, 370, 375 पार की चर्चा हो रही है। धामी ने कहा, कि आज पीएम मोदी और भाजपा के पक्ष में देश में शानदार माहौल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मोदी के दिल में बसता हैं और यहां के लोगों के दिल में मोदी है। हम सब मोदी का परिवार हैं, इसलिए सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पांचों सीट उनकी झोली में अर्पित करना है।

Uttarakhand CM pushkar Dhami claim discussion people crossed 400 Modi government formed third time

बूथ और पन्ना स्तर तक पूरी तरह तैयार
धामी ने कहा, केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास एवं जन कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि उत्तराखंड की जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बताया, हाल फिलहाल में 25 स्थान पर प्रदेश में बड़े कार्यक्रमों में उन्हे शामिल होने का मौका मिला जिसमें 18 कार्यक्रम मातृशक्ति के थे। वहां हजारों हजार लोगों की भीड़ पूरी तरह आश्वस्त करती है कि डबल इंजन की सरकार के काम पर जनता का आशीर्वाद और भरोसा है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता बूथ और पन्ना स्तर तक चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

मीडिया सेंटर शुरू
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया है। देहरादून में चुनाव मीडिया सेंटर शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल की मौजूदगी में प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर की विधिवत शुरुआत हुई। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सीएम की उपस्थिति में होने वाली प्रत्याशी नामांकन तारीखों ऐलान करते हुए हरिद्वार से पहले ऑनलाइन नामांकन की जानकारी साझा की।

हरिद्वार में ऑनलाइन नामांकन
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी एक माह प्रदेश स्तर की सभी मीडिया गतिविधियों कार्यक्रमों का संचालन मीडिया सेंटर से ही किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने सभी प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया तय कर दी है। जिसके तहत मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में 22 मार्च को अल्मोड़ा, 26 मार्च को टिहरी एवं पौड़ी और 27 मार्च को नैनीताल प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया की हरिद्वार में ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत के चलते 22 तारीख को वहां के प्रत्याशी द्वारा ऑनलाइन नामांकन किया जाएगा। बाद में 23 मार्च को कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप हरिद्वार में व्यापक रूप में नामांकन किया जाएगा।

गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट ने दिया समर्थन
इस दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट द्वारा अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को दिया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्र में फ्रंट द्वारा स्पष्ट किया गया कि पीएम मोदी की विकास नीति एवं पार्टी की सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित होकर वह अपना समर्थन दे रहे हैं। प्रदेश में गोरखा समुदाय से जुड़े लोगों के 4.5 लाख से 5 लाख के करीब मतदाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+