देहरादून के अस्पताल में भर्ती रामभद्राचार्य महाराज का हाल जानने पहुंचे सीएम धामी, जानें कैसी है तबीयत

मशहूर संत रामभद्राचार्य महाराज की दो दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्‍हें देहरादून के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं शनिवार को उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती रामभद्राचार्य महाराज को कुशलक्षेम जानने पहुंचे उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मिलने पहुंचे।

cm dhami

मुख्‍यमंत्री धामी ने महाराज के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की है। जिसमें संत रामभद्राचार्य महाराज अस्‍पताल के बेड पर आराम करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में बेड पर बैठकर सीएम धामी को मुस्‍कुराकर आर्शीवाद देते हुए नजर आ रहे हैं।

cm dhami
सीएम धामी ने फोटो के साथ एक पोस्‍ट भी लिखी, जिसके जरिए उन्‍होंने बताया कि "पद्मविभूषण" रामभद्राचार्य महाराज का हाल जानने वो देहरादून के अस्‍पताल गए थे। इसके साथ ही महाराज के जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की उन्‍होंने कामना की।

सीएम धामी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा

सिनर्जी अस्पताल, देहरादून पहुंचकर "पद्मविभूषण" तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज जी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मैंने चिकित्सकों से उनके उपचार सम्बंधित जानकारी प्राप्त की। बाबा केदार से महाराज जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

बता दें रामभद्राचार्य महाराज को दो दिन पहले अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को रामभद्राचार्य महाराज का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर उनकी टीम द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें रामभद्राचार्य महाराज अपनी तबीयत के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्‍होंने कहा आप किसी अफवाह पर ध्‍यान ना दें, मैं स्‍वस्‍थ्‍य हो रहा हूं और पहले से मेरी तबीयत बहुत बेहतर है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा जल्‍द ही रामकथा की गंगा में आप सबको पुन: डुबाने के लिए आपके सामने उपस्थित हूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+