उत्तराखंड में जल्द बनाए जाएंगे चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क, इन जिलों से होगी शुरूआत

उत्तराखंड में बनेंगे चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क, सीएस ने बताया

देहरादून, 20 जुलाई। उत्तराखंड में जल्द ही चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाए जाएंगे। जो कि प्रदेशभर में बनेंगे। प्रदेश में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क की शुरूआत देहरादून,नैनीताल, हरिद्वार और उधमसिंह नगर से की जाएगी। इसके जरिए स्कूली बच्चों को अवयेर किया जाएगा और बच्चों को ट्रैफिक से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

uttarakhand Childrens traffic park will soon be built in Uttarakhand, these districts will start

वीडियो बनाकर किया जाएगा जागरुक
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022 -23 के लिए विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन किया गया। इस दौरान सीएस ने दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में साइनेज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाए जाने के निर्देश देते हुए देहरादून,नैनीताल, हरिद्वार और उधमसिंह से इसकी शुरुवात करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को प्रदेश की सड़कों में जल्द से जल्द ब्लैक स्पॉट को ठीक करने और क्रैश बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड इंजीनियरिंग वर्क्स के लिए हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समितियां बनाई जाएं। इन समितियों में स्टेक होल्डर विभागों को भी शामिल कर संवेदनशील क्रॉसिंग अथवा पॉइंट्स का ट्रीटमेंट प्लान तैयार कर सुधारीकरण कराया जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को 10 से 15 मिनट की विडियोज बनाकर स्कूलों में बच्चों को दिखाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क क्या होते हैं
यह एक तरह का तैयार पार्क होता है ​जहां बच्चों को छोटी-छोटी साईकिलें दी जाती हैं और उन्हें रोड़ पर सिग्नलों के महत्व के बारे में बताया जाता है। इस पार्क में दृश्य-श्रव्य माध्यम से भी चीज़ों को समझाने की व्यवस्था की जाती है। बच्चों को सड़क-सुरक्षा से जुड़ी फिल्में, स्लाईड शो आदि भी दिखाए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+