Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी सांसद अरुण सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम धामी ने अपने एक्स हेंडल से लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री अरुण सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बदरी विशाल से आपके सुदीर्घ, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
ज्ञात हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के वैधा गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 अप्रैल 1965 में हुआ था। उन्होंने 1984 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद दिल्ली में 1988 में सीए की पढ़ाई पूरी की। एसबीआई और यूनियन बैंक में से 7 वर्ष तक नौकरी करते हुए अरुण सिंह यूनाइटेड नेशन और वर्ल्ड बैंक मैं कंसल्टेंट के पद पर भी रह चुके हैं। अरुण सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने भाजयुमो में 1999 से 2004 के बीच उपाध्यक्ष पद संभाला। उन्हें भाजपा ने आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर उन्हें किया नमन












Click it and Unblock the Notifications