Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर उन्हें किया नमन
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी को उनकी जयंती पर नमन किया है।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पद्मभूषण से अलंकृत माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। आपके द्वारा हिंदी साहित्य के विकास में दिया गया योगदान अविस्मरणीय है। अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से आप सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेंगे।
ज्ञात हो कि देश के महान कवि, लेखक और पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म 4 अप्रैल को 1889 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में बाबई नामक स्थान पर हुआ था। वह अपनी लेखनी से देशभक्तों में जान भर देते थे. उनकी कई कविताएं देशप्रेम से भरी हुई हैं। वह देश की आजादी के लिए कई बार जेल भी गए। माखनलाल चतुर्वेदी का निधन 30 जनवरी, 1968 को हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications