उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को होगा घोषित, 2.59 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जाएगा। 25 मई को सुबह 11 बजे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में रिजल्ट जारी होगा।

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी सुबह 11 बजे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में परीक्षाफल जारी करेंगी।
2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी
इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। हाईस्कूल की परीक्षा में एक लाख बत्तीस हजार और इंटरमीडिएट में एक लाख सत्ताइस हजार परीक्षार्थियों ने दी है। उत्तराखंड में 16 मार्च से 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं, जो 6 अप्रैल तक चलीं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। 4500 शिक्षकों ने प्रदेश भर के 29 मूल्यांकन केंद्रों पर 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को जांचा।












Click it and Unblock the Notifications