उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 में फेल हुए छात्रों को पास होने का मौका, 20 जून से ऑनलाइन आवेदन होंगे शुरू

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद पहली बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा आयोजित कर रहा है। परीक्षा के लिए 20 जून से पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन ही किया जा सकेगा।

Uttarakhand Board Result 2023 Students failed chance to pass, online applications start from June 20

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 में फेल हुए छात्रों को पास होने का आखिरी मौका दिया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद पहली बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा आयोजित कर रहा है। परीक्षा के लिए 20 जून से पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

ये परीक्षार्थी फार्म भर सकते हैं

परीक्षा में हाईस्कूल में दो विषय में फेल और इंटर में एक विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थी फार्म भर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क नकद विद्यालय में जमा करेगा। विद्यालय के प्रिंसिपल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। कोई भी ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पहली बार अंक सुधार परीक्षा कराने का निर्णय
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 के अनुसार 20 हजार से ज्यादा ऐसे छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हाईस्कूल में इनकी संख्या 12800 है जो कि दो जबकि इंटरमीडिएट में 8 हजार एक विषय में फेल है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम हाईस्कूल में 85.17 जबकि इंटर में 80.98 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। 10वीं में 18954 परीक्षार्थी, इंटर में 23565 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। सरकार इस बार पहले ही पहली बार अंक सुधार परीक्षा कराने का निर्णय ​ले चुकी है।

फेल छात्रों को तीन मौके

प्राप्त जानकारी के अनुसार फेल छात्रों को तीन मौके दिए जाएंगे। जबकि अंक सुधार के एक अवसर दिए जाएंगे। फेल छात्रों को अब अंक सुधार परीक्षा में बैठने का मौका होगा। अगर तब भी पास नहीं हुए तो 2024 25 की परीक्षा में दूसरा मौका मिलेगा। इनके पास तब भी दो विकल्प होंगे एक तो केवल फेल विषयों में परीक्षा दें। दूसरा इन विषयों को छोड़कर सभी में परीक्षा दें। अगर इसके बाद भी पास नहीं हुए तो इसके बाद 2024 25 में लास्ट मौका अंक सुधार परीक्षा में बैठने का होगा।

Recommended Video

      Adi Kailash मार्ग पर भूस्खलन में फंसे यात्रियों का SDRF ने किया रेस्क्यू | वनइंडिया हिंदी #Shorts

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+