Uttarakhand board: किसान पिता की इकलौती बेटी, 15 किमी साइकिल से सफर और तनु चौहान बन गई 12वीं टॉपर
उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं में जसपुर की तनु चौहान ने टॉप किया है। तनु के पिता किसानी करते हैं। तनु घर की इकलौती बेटी है। तनु रोज साइकिल से 15 किमी का सफर कर स्कूल पहुंचती थी।

उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं में जसपुर की तनु चौहान ने 97.06 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। तनु रामलाल इंटर कॉलेज की छात्रा है। जिनके माता पिता किसानी करते हैं। तनु घर की इकलौती बेटी है। जिसने आज पूरे परिवार का मान बढ़ाया है।
पिता किसान, माता गृहणी
तनु के पिता अनिल कुमार किसान हैं और माता गृहणी है। तनु का स्कूल घर से 15 किमी दूर है। ऐसे में तनु रोज साइकिल से 15 किमी का सफर कर स्कूल पहुंचती थी। स्कूल में मन लगाकर पढ़ाई करती और उसके बाद शाम को जसपुर में ट्यूशन पहुंचकर जिस विषय में किसी प्रकार की समस्या आती तो शिक्षक से उसके बारे में पूछने और प्रैक्टिस के बाद वापस 15 किमी दूर साइकिल से अपने घर लौटती थी।
हाईस्कूल में सेकेंड टॉपर
तनु ने वर्ष् 2021 में हाईस्कूल पास किया था। जिसमें तनु की पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक आई थी। तब तनु के टॉपर से दो नंबर कम थे, दो नबंर अधिक आते तो तनु टॉपर होती। लेकिन इस बार तनु ने किसी तरह की कोई कमी नहीं की और कड़ी मेहनत से इंटर में सबसे ज्यादा नंबर लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया। इसके लिए तनु ने आठ घंटे तक रोजाना कड़ी मेहनत कर महत्वपूर्ण विषयों में फोकस किया और सोशल मीडिया, मोबाइल से दूरी बनाकर मुकाम हासिल किया।
आईएएस बनने का सपना
तनु का सपना अब सिविल सर्विसेज में जाकर आईएएस बनकर देश की सेवा करने का है। मनु के माता-पिता मध्यम वर्गीय हैं। किसानी से जो कमाई होती है, उससे घर चलाते हैं। एक बेटी हुई तो कभी बेटे की कमी महसूस नहीं हुई। आज माता पिता को इस बात का गर्व है कि उनकी बेटी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। बेटी होने का आज उन्हें फक्र महसूस हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications