Uttarakhand Board 10th Topper List: लड़कों ने मारी बाजी, देखें कौन रहे इस साल के टॉपर्स
उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, जहां टिहरी गढ़वाल के सुशांत चन्द्रवंशी ने टॉप किया। उनको 99 प्रतिशत नंबर मिले हैं।

उत्तरखंड बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, जिसमें 85.17 प्रतिशत छात्र पास हुए। इस साल टॉपर्स की लिस्ट में लड़कों ने बाजी मारी है, जहां टिहरी गढ़वाल के सुशांत चन्द्रवंशी ने टॉप किया। उन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जिनकी इस सफलता पर बोर्ड ने उन्हें बधाई दी।
उत्तराखंड बोर्ड के मुताबिक B.H.S.V.M कंदीसौर छम (टिहरी गढ़वाल) के छात्र सुशांत ने 500 में से 495 नंबर प्राप्त किए हैं। ऐसे में उनको टॉपर घोषित किया गया। इसके बाद ऋषिकेश के SVMIC स्कूल के छात्र आयुष सिंह रावत और SVMIC रुद्रपुर के छात्र रोहित ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों ने 500 में से 494 नंबर हासिल किए।
वहीं कंदीसौर छम (टिहरी गढ़वाल) के B.H.S.V.M की छात्रा शिल्पी और तुलाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर के छात्र शौर्य ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों के 500 में से 493 नंबर हैं।
उत्तराखंड बोर्ड के मुताबिक इस साल कुल 2,59,439 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें हाईस्कूल में 1,32,115 और इंटर में एक लाख 27 हजार छात्र थे। इस साल हाईस्कूल का रिजल्ट 85.17 प्रतिशत रहा, जबकि इंटर में 80.98 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
-वहां के होम पेज पर आपको रिजल्ट का ऑप्शन मिल जाएगा।
-रिजल्ट में आप 10वीं और 12वीं का ऑप्शन चुनें।
-नए टैब में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि डालना होगा।
-सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही रिलज्ट आ जाएगा।
-आप उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
इस साल सुधरा रिजल्ट
पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में 77.47 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे जबकि इस साल ये आंकड़ा 85 प्रतिशत के ऊपर रहा। इसी तरह पिछले साल इंटर में 77 फीसदी रिजल्ट था और इस साल 80 प्रतिशत से ज्यादा छात्र पास हुए। ऐसे में देखा जाए तो दोनों क्लास के रिजल्ट में अच्छा-खासा सुधार हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications