उत्तराखंड में भाजपा ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी, मदन कौशिक की छुट्टी

पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

देहरादून 29 जुलाई। उत्तराखंड में भाजपा ने बद्रीनाथ से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा ने मदन कौशिक को संगठन की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।

Recommended Video

    उत्तराखंड में भाजपा ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी
    Uttarakhand, BJP state president former MLA Mahendra Bhatt, Madan Kaushiks leave

    राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद मिली जिम्मेदारी
    उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने लेकर विधानसभा चुनाव के बाद से ही लगातार सियासी अटकलें लगाई जा रही थी। जिस पर हाईकमान ने गंभीरता से विचार करने के बाद गढ़वाल के ब्राह्रमण चेहरे को अध्यक्ष की कमान सौंपी है। हाल ही में महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की खबर तेजी से वायरल होने लगी थी। गढ़वाल के ब्राह्रमण चेहरे के रूप में महेंद्र भट्ट को बड़ा चेहरा माना जा रहा था। इधर मदन कौशिक को धामी सरकार में जगह मिलने के कयास लगाये जाने लगे हैं। इसके साथ ही मदन कौशिक के हरिद्वार सीट से लोकसभा चुनाव की तैयारी करने की भी चर्चा है।

    महेंद्र भट्ट के बहाने साधे समीकरण, कांग्रेस की तरह हारे हुए विधायक पर दांव
    महेंद्र भट्ट को गढ़वाल के ब्राह्रमण चेहरे और संगठन में लंबे समय तक काम करने के अनुभव को देखते हुए ये जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही भाजपा युवाओं को नई जिम्मेदारी देकर साफ संकेत दे चुकी है कि पार्टी में अब युवाओं को काम करने का मौका दिया जा रहा है। महेंद्र भट्ट के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती लोकसभा चुनाव, पंचायत और निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को बरकरार रखने की है। चुनाव हारने के बाद भी जिस तरह पुष्कर सिंह धामी ने सीएम की कुर्सी को पाने में सफल हुए इसी तरह महेंद्र भट्ट भी बद्रीनाथ के विधायक का चुनाव हारने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पाने में कामयाब रहे हैं। महेंद्र भट्ट के सामने भी खुद को साबित करने की चुनौती होगी। भाजपा ने भी कांग्रेस की तरह हारे हुए पूर्व विधायक पर दांव खेला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी रानीखेत सीट से चुनार हार गए थे, इसी तरह महेंद्र भट्ट भी बद्रीनाथ सीट से राजेंद्र ंभंडारी से चुनाव हारे हुए हैं। हालांकि कांग्रेस ने सारे पद कुमाऊं मंडल को दिए जबकि भाजपा ने अब कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से ठाकुर तो महेंद्र भट्ट गढ़वाल से ब्राह्रमण चेहरे के रूप में समीकरण को संतुलित कर रहे हैं।

    कौन हैं महेंद्र भट्ट-

    • 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे।
    • भाजयुमो के प्रदेश सचिव 1998 से 2000 तक।
    • भाजयुमो प्रदेश महासचिव 2000 से 2002 तक।
    • भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 2002 से 2004 तक।
    • 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग में विधायक रहे।
    • वर्ष 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा में भाजपा से विधायक के उम्मीदवार थे और हारे।
    • 2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष रहे।
    • वर्ष 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक बने।
    • 2022 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव हारे।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल अब तक-

    1. पूरन चंद शर्मा 9 नवंबर 2000, 15 सितंबर 2002
    2. मनोहर कांत ध्यानी 15 सितंबर 2002, 2004
    3. भगत सिंह कोश्यारी 2004, 2007
    4. बच्ची सिंह रावत 2007, 2009
    5. बिशन सिंह चुफला 2009, 9 फरवरी 2013
    6. तीरथ सिंह रावत 9 फरवरी 2013, 31 दिसंबर 2015
    7. अजय भट्ट 1 जनवरी 2016, 16 जनवरी 2020
    8. बंशीधर भगत 16 जनवरी 2020, 12 मार्च 2021
    9. मदन कौशिक 12 मार्च 2021, 30 जुलाई 2022
    10. महेंद्र भट्ट 30 जुलाई 2022

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+