उत्तराखंड: भाजपा के प्रह्रलाद तो कांग्रेस के देवेन्द्र होंगे सरकार बनाने के अहम किरदार, जानिए कैसे

दोनों दलों के प्रभारी संभालेंगे रिजल्ट तक मोर्चा

देहरादून, 5 मार्च। उत्तराखंड में मतगणना को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों दलों के प्रभारियों के जिम्मे ही अब आगे की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी है। भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्रलाद जोशी 7 मार्च से जबकि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव 8 मार्च से देहरादून में डेरा डालने आ रहे हैं। जो कि रिजल्ट तक पूरी मॉनिटरिंग करेंगे। इस बीच पार्टी निर्दलीय और दूसरे दलों के नेताओं से भी संपर्क साधने में जुटे हैं। भाजपा, कांग्रेस किसी भी तरह से सत्ता की चाबी हासिल करने की रणनीति पर प्लानिंग करने में जुट गए हैं।

 Uttarakhand: BJPs Prahlad and Congresss Devendra will be an important role in government formation, know how

दून में रणनीतिकारों का डेरा
10 मार्च को प्रदेश की सभी 70 सीटों पर एक साथ मतगणना होगी। दोपहर तक लगभग स्थिति साफ हो जाएगी कि प्रदेश में सत्ता की चाबी किसके हाथ में आती है। लेकिन सभी तरह की परिस्थितियों से निपटने को सियासी दलों के रणनीतिकार देहरादून पहुंचने वाले हैं। जिनके लिए अभी से तैयारियां भी शुरू हो गई है। भाजपा में सरकार बनाने की जिम्मेदारी तक प्रह्रलाद जोशी तो कांग्रेस में देवेन्द्र यादव अहम भूमिका में रहने वाले हैं। इन दोनों नेताओं को हाईकमान की ओर से देहरादून पहुचंने के निर्देश जारी हो चुके हैं। भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्रलाद जोशी 7 मार्च को देहरादून पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आगे की रणनीति पर भी मंथन होगा। भाजपा ने इसके लिए राजपुर रोड पर एक होटल बुक किया है, जहां चुनाव परिणाम तक पार्टी का एक वॉर रुम तैयार रहेगा। इसमें भाजपा के रणनीतिकार पल-पल की अपडेट और हाईकमान से संपर्क में रहेंगे। हाईकमान इस बार किसी भी सूरत में सत्ता की चाबी को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाह रही है। जो कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
पल-पल की अपडेट देंगे प्रभारी
कांग्रेस ने अपने प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव को 8 मार्च को देहरादून पहुंचने को कहा है। इनके साथ पूरी चुनाव की टीम रहेगी जो चुनाव तक देहरादून में रहे हैं। कांग्रेस ने हरिद्वार रोड पर एक होटल को अपना वॉर रुम बनाने का निर्णय लिया है। इसी जगह से कांग्रेस अपनी रणनीति और सरकार बनाने तक के फैसलों पर मंथन करेगी। कांग्रेस ने अपने सभी प्रत्याशियों और नेताओं को संपर्क में रहने के निर्देश दिए है। साथ ही पार्टी अपने बड़े चेहरों को अहम जिम्मेदारी दे चुकी है। जो कि सरकार बनाने त​क हाईकमान को पूरा फीडबैक देंगे। भाजपा, कांग्रेस दोनों ही दल स्पष्ट बहुमत को लेकर मीडिया के सामने दावा कर रहे हैं, लेकिन दोनों ही दल अंदरखाने अपनी प्लान बी की रणनीति पर काम कर रहे हैं। दोनों ही दल निर्दलीय और दूसरे दलों से संपर्क में हैं। जिस तरह के फीडबैक मतदान के बाद सियासी दलों को मिले हैं, उसी के आधार पर दोनों दलों के नेताओं ने निर्दलीय और जीतने वाले संभावित प्रत्याशियों से संपर्क में है। इसके साथ ही बसपा भी इस चुनाव में कुछ सीटों पर जीतकर आ सकती है। ऐसे में बसपा के नेताओं से भी भाजपा, कांग्रेस संपर्क में बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+