उत्तराखंड भाजपा की नई टीम का ऐलान, भट्ट की टीम में 33 चेहरे, दून, नैनीताल और यूएसनगर का दबदबा

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की टीम का ऐलान

देहरादून, 23 अगस्त। उत्तराखंड भाजपा की नई टीम का ऐलान हो गया है। हाईकमान से मंजूरी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। भट्ट की नई टीम में 33 पदाधिकारियों को जगह मिली है। इसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 7 प्रदेश मंत्री, 7 अन्य मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।

Uttarakhand BJP MAHENDRA BHATT PRESIDENT team announced, 33 faces Doon, Nainital USnagar dominate

तराई जिलों से सबसे ज्यादा चेहरे

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चमोली जिले से आते हैं। ऐसे में गढवाल मंडल के 8 चेहरों को ही शामिल किया गया है। जबकि तराई जिलों देहरादून, उधमसिंह नगर और हरिद्वार से 13 और कुमांउ से 12 चेहरे शामिल किए गए हैं। भट्ट की नई टीम में आधा दर्जन ऐसे चेहरे भी हैं, जो कि विधानसभा चुनाव में टिकट पाने से चूक गए थे, ऐसे में देखा जाए तो पार्टी ने उन्हें संगठन में जगह देकर डेमेज कंट्रोल की कोशिश की है।

जिलेवार कितने चेहरे
अल्मोड़ा -2
बागेश्वर -3
नैनीताल- 5
पिथौरागढ़ -1
चंपावत- 1
उत्तरकाशी- 1

चमोली- 1
टिहरी -1
पौड़ी- 4
रूद्रप्रयाग -1

देहरादून-5

हरिद्वार -3
उधम सिंह नगर- 5

प्रदेश उपाध्यक्ष
बलवंत सिंह भौर्याल- बागेश्वर
कैलाश शर्मा -अल्मोड़ा
कुलदीप कुमार -देहरादून
कल्पना सैनी -हरिद्वार
नीरू देवी -जिला देहरादून
मुकेश कोली -पौड़ी
शैलेंद्र बिष्ट -पौड़ी
देशराज कर्णवाल- हरिद्वार

प्रदेश महामंत्री
खिलेंद्र चौधरी -उधम सिंह नगर
राजेंद्र बिष्ट -नैनीताल
आदित्य कोठारी -टिहरी

प्रदेश कोषाध्यक्ष
पुनीत मित्तल -देहरादून
प्रदेश सह- कोषाध्यक्ष
साकेत अग्रवाल -नैनीताल

प्रदेश मंत्री
मीना गंगोला- पिथौरागढ़
आदित्य चौहान -देहरादून
मीरा रतूड़ी- पौड़ी
हेमा जोशी -चंपावत
लीलावती राणा -उधम सिंह नगर
राकेश नैनवाल- नैनीताल
गुरविंदर सिंह चंडोक- उधम सिंह नगर
विकास शर्मा -उधम सिंह नगर

प्रदेश कार्यालय सचिव

कौस्तुभानंद जोशी -नैनीताल

प्रदेश मीडिया प्रभारी
मनवीर सिंह चौहान- उत्तरकाशी

प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी
पुष्कर सिंह काला -बागेश्वर
ऋषि कंडवाल -पौड़ी

प्रदेश विभाग प्रभारी
अनिल शाही- बागेश्वर
रमेश गढ़िया -चमोली

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत -अल्मोड़ा
प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल -रुद्रप्रयाग
प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर -देहरादून
प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राकेश गिरी -हरिद्वार
प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा समीर आर्य -नैनीताल
प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति राकेश राणा- उधम सिंह नगर
प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक इंतजार हुसैन- उधम सिंह नगर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+