भाजपा ने की लोकसभा चुनाव के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा,पूर्व सीएम समेत इनको मिली अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति घोषित कर दी है। घोषणा पत्र समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विशेष संपर्क अभियान का दायित्व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को सौंपा गया है। जबकि नरेश बंसल को चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक का जिम्मा दिया गया है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बनी इस समिति में 38 विभागों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे घोषणा पत्र समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विशेष संपर्क अभियान का दायित्व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को और चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को बनाया गया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से बनी इस समिति में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक के रूप में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और सह संयोजक आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त न्यायिक मामले व चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख के रूप में संजय गुप्ता और सह प्रमुख जयवर्धन कांडपाल, प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण प्रमुख के रूप में राजेंद्र ढिल्लों और सह प्रमुख खीमा शर्मा जिम्मेदारी न संभालेंगे।
विज्ञापन अभियान विभाग में प्रमुख विपिन कैंथोला और सह प्रमुख दिलीप कंडारी, दीप कोश्यारी, घोषणा पत्र विभाग में प्रमुख त्रिवेंद्र सिंह रावत और सह प्रमुख बलवंत सिंह भौर्याल, दीप्ति रावत एवं राजसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, आरोप पत्र विभाग में प्रमुख मुन्ना सिंह चौहान और सह प्रमुख नेहा जोशी जिम्मेदारी दिखेंगी।
विशेष संपर्क विभाग प्रमुख मदन कौशिक, सह प्रमुख विजय बहुगुणा, डॉक्टर आर के जैन, प्रदीप बिष्ट, चुनाव कार्यालय प्रमुख केदार जोशी, कॉल सेंटर प्रमुख विशाल गुप्ता, कार्यालय प्रबंधन हरीश डोरा, अतिथि विभाग सौरभ थपलियाल, प्रबंधन समिति में मीडिया विभाग में प्रमुख की जिम्मेदारी मनवीर चौहान संभालेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी ने अन्य प्रमुख पदाधिकारियों को कई अहम जिम्मा सौंपा है।












Click it and Unblock the Notifications