उत्तराखंड को फिल्म और चिकित्सा क्षेत्र में मिली बड़ी उपलब्धि, मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार से सम्मानित
उत्तराखंड को मिला मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार
देहरादून, 1 अक्टूबर। फिल्म और चिकित्सा क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रपति की और से उत्तराखण्ड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड को रक्तदाता कलेक्शन में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

उत्तराखण्ड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत पुरस्कार
नई दिल्ली, विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा उत्तराखण्ड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Most Film Friendly State (Special Mention) पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार महानिदेशक, सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी द्वारा प्राप्त किया गया है। महानिदेशक, सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य को यह पुरस्कार मिलने से प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। महानिदेशक, सूचना ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है। राज्य सरकार में फिल्म निर्माता-निर्देशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाया गया है, जिसका परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदेश की फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है। फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक और व्यावहारिक बनाया जा रहा है। इससे राज्य में फिल्म निर्माण क्षेत्र को और अधिक प्रोत्साहित किया जा सकेगा। राज्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माता आ सकेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा फिल्म नीति को आकर्षक बनाया गया है।
पुरस्कार राज्य में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए
उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार फिल्म उद्योग को आगे बढ़ाने, जिसमें राज्य में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातवारण तैयार करना शामिल है। इसके साथ ही फिल्म और कला क्षेत्र को प्रोत्साहन देना एवं बंद पड़े सिनेमा हॉल को फिर से खोलने के लिए प्रोत्साहित करना है। उत्तराखण्ड राज्य को यह पुरस्कार राज्य में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। वर्ष 2017 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Special Mention Certificate for Film Friendly Environment पुरस्कार प्रदान किया गया था। वर्ष 2017 में पर्यटन पुरस्कार के अर्न्तगत उत्तराखण्ड राज्य को "राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य" का पुरस्कार प्रदान किया गया है। वर्ष-2018 के तहत सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रमोशन फ्रेण्डली स्टेट पुरस्कार-2018, वर्ष-2019 में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का प्रथम पुरस्कार-2019 मिला है।
रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी
रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है। देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2022 से 01 अक्टूबर 2022 तक आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड को रक्तदाता कलेक्शन में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के रक्त संचरण परिषद प्रभाग के सौजन्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया द्वारा 1 अक्टूबर को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एम्सए दिल्ली में उत्तराखंड राज्य को सम्मानित किया गया। राज्य की ओर से यह सम्मान डॉ आर राजेश कुमारए प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा ग्रहण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications