Uttarakhand: बागेश्वर फतह के बाद अब मिशन लोकसभा और निकाय चुनावों में जुटी भाजपा, ये है रोडमैप

बागेश्वर उपचुनाव फतह के बाद अब भाजपा संगठन मिशन लोकसभा 2024 में जुट गई है। इसके लिए भाजपा अब विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अपने प्लानिंग के तहत लोकसभा की पांचों सीटों पर फोकस करेगी।

बागेश्वर उपचुनाव फतह के बाद अब भाजपा संगठन मिशन लोकसभा 2024 में जुट गई है। इसके लिए भाजपा अब विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अपने प्लानिंग के तहत लोकसभा की पांचों सीटों पर फोकस करेगी। 11 से 15 सितंबर के बीच संगठन लोकसभा स्तर पर बैठकों का आयोजन कर रहा है। इन बैठकों में सांसदों की मौजूदगी में विधायकों और संगठन के साथ सरकार और पार्टी की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। साथ ही संबंधित लोक सभा के सभी मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्रियों का प्रशिक्षण वर्ग भी संचालित किया जाएगा जिसमे जनता के लिए संचालित योजनाओं के साथ जन समस्याओं की चर्चा और कार्यकर्ताओं के सुझावों को संकलित किया जाएगा।

 Uttarakhand: After Bageshwar victory, BJP is now engaged in mission Lok Sabha and civic elections, this is the roadmap

नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनावों की तैयारी के दृष्टिगत अगले सप्ताह सभी क्षेत्रों में पार्टी पर्यवेक्षक प्रवास करेंगे । जिसमे एससी एसटी, महिला आरक्षण और सामान्य वर्ग की सभी संभावनाओं पर विचार करते हुए पार्टी के संभावित उम्मीदवार की सूची तैयार की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है और इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी है। लिहाजा इस बार 'सेवा पखवाड़े' की शुरुआत इस दिन हस्तकला से जुड़े व्यक्तियों के कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शनी के साथ की जाएगी। 18 सितंबर को मैदानी जिलों में विधानसभा स्तर, पर्वतीय जिलों में जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। डेंगू के दृष्टिगत इस बार ब्लड डोनेसन कैंप व्यापक रूप में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया 19 से 24 सितंबर के मध्य आयुष्मान भव कार्यक्रम के अनुसार ग्राम स्तर पर सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। 24 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम के बाद बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक सुनिश्चित है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को ओटीपी के माध्यम से बूथ सत्यापन का कार्य पूर्ण करना है।

26 से 1 अक्तूबर तक बस्ती संपर्क अभियान को सघनता से पूर्ण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी बस्तियों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए लोगों के साथ भोज करते हुए सरकार, पार्टी की उपलब्धियों को बस्ती में रहने वाले लोगों तक जन जन तक पहुंचाया जाएगा। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

केंद्रीय संगठन के निर्देशानुशार सभी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के लिए संबंधित गतिविधियों को नमो एप और सरल एप पर अपलोड करना भी आवश्यक है। इन सभी कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ साथ सरकार के सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवम तमाम निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी अपनी अपनी भागेदारी सुनिश्चित करनी है। 24 सितंबर से 8 अक्तूबर तक शक्ति केंद्र स्तर पर एक विस्तारक की नियुक्ति की जायेगी। जिसका प्रमुख कार्य बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन तथा सरल एप पर कार्यकर्ताओं की फोटो अपलोड की जाएगी। सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों के लिए जिला स्तरीय समिति भी बनाई जाएगी।

16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन को संगठन प्रदेश भर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवा कल्याण के लिए किए उनके ऐतिहासिक कार्यों को जनता के मध्य पहुंचाया जाएगा । चाहे वह देश का कठोरतम नकल कानून लागू करना हो, चाहे नियुक्ति प्रक्रिया को सक्षम संवैधानिक संस्था से कराकर पारदर्शी एवं ईमानदार परीक्षाएं आयोजित करना हो, चाहे एक के बाद एक भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर रिकॉर्ड रोजगार देने की बात हो, चाहे स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहायता की योजनाओं को लागू करना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+