उत्तराखंड: 150 मंदिरों में लगे 'मुस्लिम बैन' के बैनर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की FIR
देहरादून। उत्तर प्रदेश के डासना में शिव मंदिर में मुस्लिम युवक के साथ हुई मारपीट के साथ मचे बवाल के बाद अब उत्तराखंड के कई मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश के बैनर लगा दिए हैं। हिन्दू युवा वाहिनी ने राज्य के 100 से अधिक मंदिरों में बैनर फ्लैक्स लगाकर गैर हिंदुओं का प्रवेश करने की मुहिम शुरू की है। ये बैनर देहरादून के चकराता रोड, सुद्धोवाला और प्रेम नगर इलाकों में लगाए गए हैं।
Recommended Video

गाजियाबाद जिले के डासना में एक मंदिर में कथित तौर पर पानी पीने को लेकर हुई नाबालिग बच्चे की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया था। जिसके बाद अब हिन्दू युवा वाहिनी नाम के एक संगठन ने उत्तराखंड में ये पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महासचिव जीतू रंधावा से जब बैनरों के बारे में पूछा गया तब उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम यति नरसिंहानंद सरस्वती का समर्थन करने के लिए उठाया गया है।
हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा ने बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश महासचिव जीतू रन्धावा के नेतृत्व में पूरे राज्य में अनेक जगह मंदिरों, देवालयों को विधर्मियों से बचाने के लिये अभियान शुरू किया गया है। देहरादून के डोईवाला, सेलाकुई, प्रेमनगर समेत अन्य इलाकों में करीब पचास मंदिरों में ये बैनर लगाए गए। वहीं, पुलिस ने बैनर में लिखे मोबाइल नंबर धारक पर मुकदमा दर्ज किया है।
मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने बैनर हटवाकर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जीतू रंधावा नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जीतू रंधावा हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महासचिव हैं। उधर, कांग्रेस ने इन पोस्टरों को सीधे सरकार की सोची समझी रणनीति करार दिया। कांग्रेस ने कहा है कि चार साल में सरकार कुछ नहीं कर पाई तो अब अपनी खामियां छुपाने के लिये कभी राम तो कभी जींस को संस्कार से जोड़कर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications