उत्तराखंड: IIT रुड़की में कोरोना वायरस विस्फोट, 90 छात्र पाए गए कोविड-19 संक्रमित

उत्तराखंड: IIT रुड़की में कोरोना वायरस विस्फोट, 90 छात्र पाए गए कोविड-19 संक्रमित

रुड़की: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू होती दिख रही है। उत्तराखंड में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की के 90 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद आईआईटी रुड़की के पांच हॉस्टल को सील कर दिया गया है और वहीं कैंपस को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस बात की सूचना आईआईटी रुड़की की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने दी है। सोनिका श्रीवास्तव ने बताया है कि कैंपस के एक हॉस्टल को कोविड-19 केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। उसी हॉस्टल में सभी संक्रमित छात्राओं को खुद को आइसोलेट करने का निर्देश दिया गया है। सबसे पहले मंगलवार को 60 छात्रों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिॉटिव आई थी फिर बुधवार को 10 और छात्र संक्रमित पाए गए हैं और गुरुवार को 10 और छात्रों की रिपोर्ट पॉजिॉटिव निकली है।

IIT Roorkee

Recommended Video

    उत्तराखंड: IIT Roorkee के 90 Student Positive, हॉस्टल को बनाया Covid Centre | वनइंडिया हिंदी

    स्थानीय मीडिया से बात करते हुए सोनिका श्रीवास्तव ने कहा, आईआईटी में 90 कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कैंपस के 5 हॉस्टलों को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि संस्थान में लगभद 3 हजार छात्र हैं, जिसमें से 1200 छात्र सील किए गए 5 हॉस्टलों में रहते हैं।

    गंगा भवन हॉस्टल को कोविड-19 केयर सेंटर में बदला गया है। जहां 90 कोरोना संक्रमित छात्रों का इलाज चल रहा है। उन्हें वहां सारी मेडिकल सुविधा दी जा रही है। वहीं संस्थान के एक अन्य गेस्ट हाउस को क्वारंटाइन सेंटर बना दिया गया है।

    हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा की मानें तो छात्रों के कोरोना होने के बाद लगभग आईआईटी के 2 हजार छात्रों और कर्मचारियों के आरटी-पीसीआर सैंपल लिए गए थे। जिसमें 90 छात्र संक्रमित पाए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+