उत्तराखंड में 18 पुलिसकर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव, पर्यटकों के लिए टाइगर रिजर्व में बिना मास्क के एंट्री बैन
उत्तराखंड में 18 पुलिसकर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव, पर्यटकों के लिए टाइगर रिजर्व में बिना मास्क के एंट्री बैन
देहरादून, 01 दिसंबर: कोरोना वायरस संक्रमण के मामले (केस) एक बार फिर उत्तराखंड में बढ़ने लगे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28 नए मामले सामने हैं, जिनमें 18 पुलिसकर्मी भी शामिल है। दरअसल, 29 नवंबर को राष्ट्रति के कार्यक्रम से पहले हरिद्वार-ऋषिकेश में ड्यूटी में लगे 7 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट कराने के आदेश दिए थे।

पहले दिन पूरे प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा पुलिकर्मियों के टेस्ट कराए गए। इनमें से विभिन्न स्थानों पर 18 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए। बता दें, टेस्ट की शुरूआत सोमवार को पुलिस मुख्यालय और एसडीआरएफ ने की थी। इन दोनों जगहों पर कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया था। तो वहीं, पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दिन पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। इनमें से हरिद्वार समेत अन्य जिलों में 18 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए है।
Recommended Video
बता दें कि डीजीपी के आदेशों के बाद जिला पुलिस कप्तानों ने दो दिन के इस अभियान को देर रात आदेश जारी किए थे। जिलों में मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी टेस्ट कराए जाने हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के बिना मास्क एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि कोरोना टीके की दोनों डोज वाले पर्यटकों ही राजाजी टाइगर रिजर्व में एंट्री मिलेगी।
राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व में केवल उन्हीं पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं। पर्यटकों को मास्क पहनने आदि निर्देशों का भी पालन करना आवश्यक है। अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यटकों को कोरोना से बचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करना होगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications