यूपी की सोनम! उत्तराखंड में कांड, रविंद्र हत्याकांड में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर ऐसे दिया घटना को अंजाम

Sonam from UP! Ravindra murder case इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पत्नी सोनम को लेकर आए दिन कई खुलासे हो रहे हैं। ​हनीमून के दौरान मेघालय में हुई हत्या के बाद इस प्रकरण को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। हर कोई इस हत्याकांड से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रख रहे हैं।

इस बीच यूपी के मुरादाबाद से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा और उत्तराखंड में जाकर शव को ठिकाने लगाया। अब इस मामले की पूरी कहानी सामने आई है।

Uttar Pradesh Sonam raja raghuwanshi Ravindra murder case Wife reena lover killed kotdwar police

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की बिजनाैर में हत्या की। इसके बाद उसका शव उत्तराखंड के कोटद्वार में फेंक दिया। उत्तराखंड पुलिस कई दिनों से इस घटना की पड़ताल में लगी थी। जांच पड़ताल में सामने आया है कि हत्या की वजह करोड़ों की प्राॅपर्टी थी। यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु के पति रविंद्र कुमार का पांच जून को उत्तराखंड के कोटद्वार में शव मिला था।

पुलिस को मृतक के भाई ने शिकायत पत्र में बताया कि उनके भाई रविंद्र का पहली पत्नी आशा से मनमुटाव चल रहा था। जिसके बाद उसका भाई हरिद्वार आकर रहने लगा। यहां उसका संपर्क रीना सिंधू नाम की एक लड़की से हो गया। इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया। लेकिन कुछ ​समय बाद ही दोनों के बीच आपसी मनमुटाव हो गया। जिसमें एक प्रॉपर्टी को वजह बताई जा रही है।

इस बीच रीना की किसी परितोष कुमार से मुलाकात हो गई और दोनों की करीबियां बढ़ने लगी। रीना ने परितोष से मिलकर रविंद्र को मारने का प्लान बनाया। साथ ही मकान बेचकर परितोष को 10 लाख रुपये देने का वादा किया। 31 मई को उसने फोन कर पति को परितोष के घर पर बुलाया और शराब पिलाई।

पारितोष ने फावड़े से रविंद्र पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव कोटद्वार के पास सड़क से नीचे फेंककर भाग गए। इस घटना का खुलासा भी सीसीटीवी कैमरों से हुआ। पुलिस का कहना है कि मृतक की दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी परितोष कुमार ने संपत्ति और प्रेम प्रसंग के कारण उसकी हत्या की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+