जानिए कौन हैं अभिनेत्री Urmila Sanawar, जिनका पूर्व MLA सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा, क्यों है चर्चा में
Urmila Sanawar Suresh Rathore उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड केस में वीआईपी की गुत्थी अब भी अनसुलझी हुई है। सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने वीआईपी विवाद को लेकर फिर से नई बहस छेड़ दी है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी होने का दावा करती हैं।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उर्मिला सबसे पहले 2024 में पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ वीडियो बनाकर सुर्खियों में आई। जिसमें राठौर कंघी लेकर अभिनेत्री के बाल संवारते नजर आए थे। इसके बाद से सुरेश राठौर और उर्मिला के बीच आरोप-प्रत्यारोप और मुकदमेबाजी का दौर जारी है।

साल 2024 में ही अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने काठमांडू नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करते हुए सुरेश राठौर से शादी का दावा किया था। फोटो में सुरेश राठौर और उर्मिला के गले में माला भी नजर आ रही थी। इसके बाद से उर्मिला फोटो, वीडियो और सार्वजनिक तौर पर सुरेश राठौर को अपना पति बताती आ रही हैं।
उर्मिला ने अभी तक फेसबुक पर खुद को सुरेश राठौर की धर्म पत्नी लिखने के साथ ही अपने नाम के साथ भी सुरेश राठौर जोड़ा है, जबकि सुरेश राठौर ने पिछले साल उर्मिला सनावर व कुछ अन्य आरोपितों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
इसके बाद उर्मिला सनावर ने भी सुरेश राठौर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके परिवार के सदस्यों तक पर गंभीर आरोप लगा डाले। पिछले दिनों कथित तौर पर पूर्व विधायक की बेटी से जुड़ा वीडियो प्रसारित होने के बाद विवाद और बढ़ गया। राठौर की बेटी ने भी उर्मिला सनावर व अन्य के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया। जबकि उर्मिला की भूमिका की जांच अभी चल रही है।
पौड़ी से भाजपा की जिला पंचायत सदस्य रही आरती गौड़ और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच सुरेश राठौर को लेकर कई महीने तक विवाद चला। विवाद इतना बढ़ा कि आरती गौड़ अपनी कुछ समर्थकों के साथ सहारनपुर में उर्मिला राठौर के घर पहुंच गई थी।
अभिनेत्री अपने घर पर नहीं मिली, लेकिन शिकायत पर पुलिस ने आरती व अन्य महिलाओं को उर्मिला के घर से निकालकर हिरासत में लिया। बीते कुछ दिनों से उर्मिला, सुरेश राठौर और आरती गौड़ के बीच नया विवाद चल रहा है। उर्मिला ने आरती पर वीआईपी विवाद में गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद आरती ने इस्तीफा दे दिया और मुकदमा भी दर्ज कराया।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर खुद को उर्मिला राठौर भी बताती हैं, यूपी के सहारनपुर में रहने वाली हैं। उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ कई बार वीडियो वायरल को लेकर विवादों में है।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर ज्वालापुर सीट से विधायक रह चुके हैं। वह अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। वह अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के दो बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications