यूपी सीएम योगी की मां एम्स में भर्ती, सामने आया मेडिकल बुलेटिन,जानिए कैसी है अब तबीयत

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत​ स्थिर बनी हुई है।

इस बीच एम्स ऋषिकेश की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि सावित्री देवी कि अस्पताल में उनकी प्रारम्भिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई। जिसके बाद रुटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है।

UP CM Yogi Adityanath mother Savitri devi admitted AIIMS RISHIKESH medical bulletin how health now

इस बीच उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स पहुंचकर योगी की माता जी का हालचाल जाना। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी (उम्र 80 वर्ष) को मंगलवार को एम्स, ऋषिकेश अस्पताल में परिजनों द्वारा रुटीन चैकअप के लिए लाया गया था।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए स्पेशल (जिरियाट्रिक वार्ड) में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में सावित्री देवी की स्वास्थ्य सम्बंधित प्रारम्भिक जांचे की गई। एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल में उनकी प्रारम्भिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई।

जिसके बाद उन्हें अन्य जरुरी रुटीन परीक्षण के लिए भर्ती किया गया है, जहां उनकी विभिन्न जांचें व आवश्यक उपचार चल रहा है। संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी सन्दीप कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सावित्री देवी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित समय पर स्वास्थ्य जांच कर रही है। एम्स में योगी के परिजन उनकी माता जी से मिलने पहुंच रहे हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। सीएम योगी का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था।

सीएम योगी 4 मई को 2022 में अपने गांव अपनी माता जी और परिवार से मिलने आए थे। योगी पंचूर के पैतृक घर पर अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तभी योगी ने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+