यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां फिर से एम्स में भर्ती, कैसी है तबीयत,ये बताई जा रही है वजह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को फिर से एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। इसलिए उन्हें यहां जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। प्रोफेसर मीनाक्षी धर की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी उनका हाल जानने एम्स पहुंचे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। योगी के परिजन पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में रहते हैं। उनकी माता सावित्री देवी (84) को हाल ही में 14 मई को एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था।
वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे भी की गईं। जिसके बाद दो दिन उनका इलाज किया गया था। जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें 16 मई को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। योगी आदित्यनाथ का मूल गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है, जो ऋषिकेश से डेढ़ दो घंटे की दूरी पर है।
योगी आदित्यनाथ की माता पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं। जो कि उनका पैतृक गांव हैं। यहीं योगी के परिजन और बहनें भी रहती हैं। सीएम योगी खुद 2022 में अपने पैतृक गांव आ चुके हैं। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था।
सीएम योगी 4 मई को 2022 में अपने गांव अपनी माता जी और परिवार से मिलने आए थे। योगी पंचूर के पैतृक घर पर अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तभी योगी ने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।












Click it and Unblock the Notifications