यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से पहले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का बड़ा बयान,सरकार से करेंगे ये मांग
उत्तराखंड में धामी सरकार तेजी से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कदम बढ़ा रही है। इस बीच उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने एक बड़ा बयान दिया है। शादाब शम्स ने कहा है कि यूसीसी लागू होने पर वे सरकार से वक्फ बोर्ड को भंग करने की मांग करेंगे।
शम्स का कहना है कि यूसीसी के लागू होने के बाद इनकी प्रासंगिता खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि धामी सरकार समान नागरिक संहिता लाकर बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठा रही है, जो कि सबके हित में है।

उनका मानना है कि यूसीसी के बाद वक्फ बोर्ड जैसे संस्थानों की जरूरत नहीं रहेगी, क्योंकि हर नागरिक समान कानून के दायरे में आ जाएगा। हालांकि शादाब शम्स के विचारों से कई बार धार्मिक गुरुओं को आपत्ति होती रही है। ऐसे में इस बार बोर्ड को भंग करने की बात को लेकर भी विरोध नजर आ सकता है।
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में धामी सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। यूसीसी नियमावली को लेकर बनाई गई समिति ने ड्राफ्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया है। माना जा रहा है 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर इसे लागू किया जाएगा।
यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बनेगा। इससे पहले इससे संबंधित औपचारिकता पूरी करली जाएंगी। मुख्यमंत्री बनते ही पुष्कर सिंह धामी ने पहली ही कैबिनेट में इसको लेकर एक कमेटी गठित की। सीएम धामी ने पहली कैबिनेट की बैठक में समान नागरिक संहिता बनाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन का निर्णय लिया और 27 मई 2022 को उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति गठित की। जिन्होंने सरकार को ड्राफ्ट सौंपा। इसके बाद इसके लिए नियमावलि तैयार हुई अब सरकार इसे लागू करने जा रही है। जिसको लेकर सरकार की ओर से अपने स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं।
-
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications