UKSSSC Paper Leak मास्टरमाइंड खालिद के घर पर SIT ने मारा छापा, मचा हड़कंप, अब तक क्या की कार्रवाई
UKSSSC पेपर लीक मामले में एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। एसआईटी टीम आज हरिद्वार के सुल्तानपुर गांव पहुंची और पेपर लीक के मास्टरमाइंड खालिद के घर पर टीम ने छापा मारा। यहां पर टीम ने घर से कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स को बरामद किया।
खालिद के घर के बाहर पुलिस ने डेरा डाल दिया है। साथ ही किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति है। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। लोगों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाई गई। आसपास के इलाके में भी गश्त तेज कर दी गई है।

पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा रही है। इस बीच एसआईटी के छापे से हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि 21 सितंबर 2025 को यूकेएसएसएससी का स्नातक स्तरीय पेपर आयोजित हुआ। आरोप है कि पेपर शुरू होते ही आधे घंटे बाद ही पेपर लीक हो गया। जिसके तीन पन्ने बाहर आ गए। मामला सामने आने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। बेरेाजगार संघ के आह्रान पर युवा सड़कों पर उतरे हुए हैं।
इस बीच पुलिस ने पेपर बाहर भेजने वाले मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। खालिद एग्जाम सेंटर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में एग्जाम दे रहा था। आरोप है कि खालिद ने वहीं से प्रश्न पत्र के तीन पेपर की फोटो ली और उन्हें अपनी बहन साबिया को भेजा था। साबिया ने वो फोटो आगे प्रोफेसर सुमन चौहान को भेजे थे और प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। इसी के बाद ये मामला खुल गया था।
फिलहाल मुख्य आरोपी खालिद मलिक और उसकी बहन साबिया देहरादून जेल में बंद है। राज्य सरकार ने मामले को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एसआईटी टीम का गठन किया है। फिलहाल एसआईटी पूरा मामले की जांच में जुटी हुई है। एसआईटी को एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। जब तक मामले की जांच पूरी नहीं होगी, यूकेएसएसएससी रिजल्ट घोषित नहीं करेगा। एक माह के अंदर एसआईटी को छात्रों से भी संवाद करना है और आरोपियों तक पहुंचना है।












Click it and Unblock the Notifications