Uttarakhand Board result:दसवीं व 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी
उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10 और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।
हाईस्कूल में पिथौरागढ़ की रहने वाली प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। 10वीं में शिवम मलेथा ने बालकों में टॉप किया है, इन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में अल्मोड़ा के पीयूष कोहलिया ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं, दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा व ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।
इसमें बालकों की उत्तीर्ण 78.97 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है। पिछली साल कक्षा दसवीं में 85.17 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की थी। वहीं बारहवीं का कुल पास प्रतिशत 80.98 फीसदी था।
इस साल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 के बीच हुई थी। 2,10,354 स्टूडेंट्स ने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा दी। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं
- हाईस्कूल या इंटरमीडिएट जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उस लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर टाइप करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- रिजल्ट मार्कशीट स्क्रिन पर आ जाएगी। डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट निकालें












Click it and Unblock the Notifications