Turkey Earthquake: मौत की खबर सुनते ही कोटद्वार स्थित आवास में मचा कोहराम, अब शव का इंतजार
तुर्की में आए भूकंप में कोटद्वार के विजय कुमार की मौत हो गई। कोटद्वार में परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली परिजनों में कोहराम मच गया। विजय के कोटद्वार स्थित आवास में परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।

तुर्की में आए भूकंप में कोटद्वार के विजय कुमार की मौत हो गई। कोटद्वार में परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली परिजनों में कोहराम मच गया। विजय के कोटद्वार स्थित आवास में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय के परिवार में मां, पत्नी और 6 साल का बच्चा है।
होटल के मलबे से शव बरामद
Recommended Video

तुर्की के विनाशकारी भूकंप में उत्तराखंड के विजय कुमार की भी मौत हो गई। विजय की पिछले 5 दिनों से तलाश हो रही थी। लेकिन शनिवार को होटल के मलबे से उनका शव बरामद हो गया है। जिसकी जानकारी दूतावास के जरिए कंपनी और उनके परिजनों को दे दी गई है। विजय का परिवार कोटद्वार में रहता है। अब परिजनों को विजय के शव का इंतजार है। मौत की खबर सुनते ही परिजन और रिश्तेदार उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। विजय कुमार बंगलौर में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। जिनका परिवार कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत पदमपुर-सुखरो में पोखरियाल कालोनी में रहता है। विजय कुमार बीती 22 जनवरी को कंपनी के कार्य से तुर्की गया हुआ था। 6 फरवरी को तुर्की में भूकंप आने के बाद से परिजनों को विजय से संपर्क नहीं हो पाया। शनिवार को विजय की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनका शव तुर्की के मालट्या में एक होटल के मलबे के बीच पाया गया।












Click it and Unblock the Notifications