क्रिसमस और न्यू ईयर पर देहरादून-मसूरी के लिए ट्रैफिक प्लान,पार्किंग की पूरी डिटेल,नोट कर लें नहीं होगी परेशानी
Traffic plan Dehradun Mussoorie: क्रिसमस और न्यू ईयर पर देहरादून से लेकर मसूरी तक पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों से इसे फॉलो करने की अपील की है।
पुलिस की और से अपील की गई है कि 31 दिसंबर को देहरादून/ मसूरी /ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था में अपना योगदान दें साथ ही अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार करें।

मसूरी आने वाले पर्यटकों से अपील की गई है कि मसूरी मे यातायात के सुगम संचालन के लिए पहली बार शटल सेवा प्रारम्भ की जा रही है। जो कि किग क्रेग पार्किंग, गज्जी बैण्ड और कुठाल गेट से शुरू होगी।
नव वर्ष की पूर्व संध्या व नव वर्ष 2025 के दृष्टिगत मसूरी डाईवर्जन व बाटाघाट चैकपोस्ट से मसूरी आने वाले भारी वाहनों को दिनांक 31/12/2024 से 01/01/2025 तक प्रातः 08.00 बजे से 24.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा । आवश्यक सेवा वाले वाहनों को उक्त प्रतिबन्धित समय में आवागमन की छूट रहेगी ।
2 देहरादून शहर में संचालित विक्रम वाहन / सिटी बस को अवश्यकतानुसार डायवर्जन की कार्यवाही की जा सकती है ।
देहरादून पुलिस द्वारा मसूरी / ऋषिकेश आने / जाने वाले पर्यटको के नव वर्ष में यातायात प्लान
दिल्ली से रुड़की / सहारनपुर से मोहण्ड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान -
दिल्ली /रुड़की / सहारनपुर - मोहण्ड- आशारोड़ी - आई0एस0बी0टी0 - शिमला बाईपास - सैन्ट ज्यूड चौक - बल्लुपुर चौक - गढ़ी कैन्ट तिराहा - अनारवाला तिराहा - जोहड़ी गांव - मसूरी रोड़ - कुठाल गेट - मसूरी ।
दिल्ली से हरिद्वार- ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान-
A. हरिद्वार / ऋषिकेश से हर्रावाला - मोहकमपुर फ्लाईओवर - जोगीवाला - U टर्न कैलाश अस्पताल - पुलिया नं0 06 - रिंग रोड़- लाडपुर तिराहा - सहस्त्रधारा क्रासिंग - आईटी पार्क - किरशाली चौक - साईं मन्दिर तिराहा - मसूरी डायवर्जन - कुठालगेट - मसूरी ।
शहर में दबाव की स्थिति में प्लान B
हरिद्वार - नेपाली फार्म तिराहा - भानियावाला तिराहा - एयरपोर्ट तिराहा - थानो रोड - महाराणाप्रताप चौक -लाडपुर तिराहा - सहस्त्रधारा क्रासिंग - आईटी पार्क - किरशाली चौक - साईं मन्दिर तिराहा - मसूरी डायवर्जन - कुठालगेट - मसूरी ।
मसूरी से दिल्ली / सहारनपुर / रुड़की / ऋषिकेश / हरिद्वार / विकासनगर जाने हेतु वापसी रुट -
मसूरी - कुठाल गेट - ओल्ड राजपुर रोड़ - राजपुर - साँई मन्दिर - कृरशाली चौक - आई0टी0 पार्क - तपोवन बाईपास रोड - नालापानी चौक - तपोवन गेट - लाडपुर तिराहा - पुलिया नं0 06 - जोगीवाला से ऋषिकेश / हरिद्वार/ आई0एस0बी0टी0 की ओर जा सकेंगे ।
मसूरी क्षेत्रान्तर्गत वाहनों को पार्क किये जाने हेतु पार्किंग स्थल
- पिक्चर पैलेस - 100 कार
- लण्ढौर रोड - 80 कार
- कैम्प्टी टैक्सी स्टैण्ड -250 कार एवं 20 बस
- टाउन हॉल के नीचे -70 कार एवं 100 दुपहिया
- किंग क्रेग -250 कार
- मसूरी स्थित समस्त होटल - 1800 कार
- पिक्चर पैलेस से लण्ढौर रोड, जैन धर्मशाला तक रोड के दाहिने ओर एवं नगर पालिका पार्किंग - 50 कार
- कम्पनी गार्डन रोड पर - 30 कार
- मैसानिक लॉज बस अड्डा / पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैण्ड - 15 कार
- SYLISTON PARKING पिक्चर पैलेस - 60 कार
- विकास होटल पार्किंग कुलडी - 60 कार
- गज्जी बैंड में सड़क किनारे - 300 कार
- कुल पार्किंग - 3065 कार, 20 बस एवं 100 दुपहिया












Click it and Unblock the Notifications