Tehri news: विधायक के आवास के पास एक घर में घुसा गुलदार, मची अफरा तफरी, फिर हुआ ये

उत्तराखंड में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब टिहरी में जंगल से निकलकर गुलदार रिहायशी इलाके के एक घर में घुस गया। जिसके बाद जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा। जहां गुलदार घुसा वहीं पास में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का घर है। जिसके बाद विधायक भी मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को बुलाया गया। इसके बाद 4 घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को ढेर किया गया।

Tehri news Guldar entered a house near devprayag MLA residence, created chaos, then this happened

टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड के मलेथा गांव में एक घर में गुलदार घुस गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर आकर शोर मचाने लगे। जहां गुलदार पहुंचा वहीं पर पास में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का आवास है। जानकारी मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे।

इस बीच गुलदार खेतों की ओर भागता नजर आया। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है। गुलदार ने तीन वन कर्मियों पर भी हमला किया है। वन कर्मियों ने चार घंटे को कड़ी मसक्कत के बाद गुलदार को ढेर कर लिया। विधायक ने बताया कि गुलदार ने 8 से 10 लोगों पर हमला किया।

बता दें कि श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। एक दिन पहले गुलदार ने अलग-अलग जगहों पर पांच महिलाओं पर हमला कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को जंगल में घास लेने गई नैथाणा गांव की दो महिलाओं पर गुलदार ने हमला किया।

दोनों महिलाओं के शोर मचाने पर ही गुलदार भागा। इसके बाद करीब 20 मिनट बाद गुलदार ने यहां से करीब आधा किमी दूर अन्य महिलाओं के साथ घास बांध रहीं महिला पर हमला किया। यहां पास में खड़ी महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ भाग खड़ा हुआ।

इसके अलावा कीर्तिनगर के डांग गांव में गुलदार ने मंदिर में रह रही सन्यासिनी पर हमला किया। साथ ही देर शाम कीर्तिनगर के रामपुर के पास पैंडुला गांव में गोशाला गई महिला पर गुलदार ने हमला किया। क्षेत्र में एक ही दिन हुई इन घटनाओं के बाद से दहशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+