उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल को लेकर जारी है सस्पेंस,नई तारीखों को लेकर जल्द हो सकता है ऐलान
उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिली है। जिसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच कराए जाने हैं। लेकिन अब राष्ट्रीय खेल पीछे खिसक सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य बैठक कर नई तारीख का ऐलान करेंगे।
बताया जा रहा है कि इसके लिए एथलेटिक्स ट्रैक की तैयारी को वजह माना गया है। राष्ट्रीय खेल के लिए अब 15 फरवरी की तारीख पर विचार चल रहा है।

भारतीय ओलंपिक संघ की और से इसको लेकर उत्तराखंड शासन को पत्र जारी हुआ है। जिसमें जानकारी दी गई कि चाइना में एशियाई विंटर गेम सात से 14 फरवरी के मध्य होने हैं। इसलिए राष्ट्रीय खेल 15 फरवरी से दो मार्च के बीच करवाए जाएं, ताकि वहां प्रतिभाग करने वाले देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में भी प्रतिभाग कर सकें।
इसके बाद ही सरकार ने अब नए सिरे से तैयारी करने में जुटा है। हालांकि ओलंपिक संघ की बैठक में तैयारियों को लेकर भी सवाल उठने की बात सामने आई है। जिसके बाद अंदरखाने कई तरह की चर्चा है। हालांकि खेल विभाग इन सभी चर्चाओं को अफवाह करार देते हुए विराम लगा रहा है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध मे बैठक की। इसके बाद खेलों की तिथि में आंशिक रूप से संशोधन की जो खबरें प्रकाशित हुई उन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कुछ खेल फ़ेडरेशनों की तरफ से ऐसी मांग सामने आई है।
साथ ही चीन में आयोजित हो रहे विंटर एशियान गेम्स भी एक पक्ष है जिसमें कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस विषय पर चर्चा की जाएगी और इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ऐसे में साफ है कि सीएम धामी ही नई तारीखों को लेकर जल्द स्थिति साफ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications