उत्तराखंड में घरेलू विद्युत दरों में सब्सिडी,बिजली के बिल में मिलेगी बड़ी राहत,जानिए किसको और कितना होगा लाभ

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मासिक विद्युत उपभोग 100 यूनिट तक विद्युत दरों में 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के 10 दिन के भीतर शासनादेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 16 सितम्बर, 2024 को घोषणा की कि राज्य के घरेलू श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत टैरिफ में सब्सिडी दी जाएगी। इसको लेकर शासन ने शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Subsidy domestic electricity rates big relief electricity bills know who will benefit how much

सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत टैरिफ में सब्सिडी दी जाएगी। इसके अनुसार हिम-आच्छादित क्षेत्र के घरेलू श्रेणी के ऐसे विद्युत उपभोक्ता जिनका मासिक विद्युत उपभोग 200 यूनिट तक है, को लागू विद्युत दरों (विद्युत कर सहित) में 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जायेगी।

हिम-आच्छादित क्षेत्र का निर्धारण प्रचलित नियमों के अनुसार सम्बन्धित क्षेत्र की समुद्र तल से ऊंचाई के आधार पर करते हुए ही योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। अन्य क्षेत्रों के घरेलू श्रेणी के ऐसे उपभोक्ता जिनका अनुबन्धित विद्युत भार 1 किलोवाट तक और मासिक विद्युत उपभोग 100 यूनिट तक है, को विद्युत दरों (विद्युत कर सहित) में 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जायेगी।

ये सब्सिडी 01 सितम्बर, 2024 से की गई विद्युत खपत पर अनुमन्य होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। बिजली के बिल में सब्सिडी देने का निर्णय राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए लिया गया है।

इस निर्णय से राज्य के नागरिकों पर वित्तीय बोझ न सिर्फ काम होगा बल्कि ऊर्जा के सीमित इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि, इस योजना से उच्च हिमालय क्षेत्र में रहने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को विशेष रूप से राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+