Uttarakhand State Foundation Day: प्रदेश के 3 लाख कार्मिकों को मिलेगी ये सौगात, सीएम ने लगाई मुहर

उत्तराखंड के 3 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के 3 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीए की फाइल पर अनुमोदन कर दिया है। आज सार्वजनिक अवकाश है ऐसे में कल राज्य स्थापना दिवस पर इसके आदेश जारी होने की संभावना प्रबल है।

State Foundation Day 9 November employees dearness allowance pushkar singh dhami

9 नवंबर पर कर्मचारियों को ये सौगात देने की तैयारी

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ता, डीए पर दिवाली से अब तक धामी सरकार फैसला नहीं ले पाई है। राज्य कर्मचारियों को धामी सरकार से डीए के रूप में दिवाली का इंतजार था, लेकिन धामी सरकार ने दिवाली पर सिर्फ बोनस की फाइल पर ही मंजूरी दी। जिस कारण डीए पर कर्मचारियों की नजर थी। राज्य सरकार ने राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर पर कर्मचारियों को ये सौगात देने की तैयारी की है। उत्तराखंड के करीब 3 लाख कार्मिकों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता, डीए का अब भी इंतजार है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और चार प्रतिशत डीए देने पर सहमति बनी थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। लेकिन सीएम धामी ने दिवाली में बोनस की फाइल पर ही मंजूरी दी। अब राज्य स्थापना दिवस पर सौगात मिलेगी। महंगाई भत्ते के भुगतान से राजकोष पर सालाना 576 करोड़ रुपये खर्च बढ़ने की संभावना है। ऐसे में इस वित्तीय भार की सरकार को व्यवस्था करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+