Snowfall in Uttarakhand बदला मौसम, देहरादून में झमाझम बारिश, केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
Snowfall in Uttarakhand उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। देहरादून में दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई है। जबकि केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी है। जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली के सुपताल झलताल में बर्फबारी के बाद का खूबसूरत नजारा दिखा है।
पर्यटक एक बार फिर प्रदेश में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तरकाशी समेत कई इलाकों में अब भी बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिससे कई जगह जाम के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था, जिस वजह से देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में आज स्कूलों को बंद रखा गया है।

देहरादून की मौसम की बात करें तो सुबह से तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर में बारिश शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम में देर रात्रि से चारों तरफ पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो रही है। ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिथौरागढ़ जिले में मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ नजर आ रहा है। जिले के सभी हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हैं और बारिश की संभावना बन रही है।
जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वही मौसम विभाग ने जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही पूरे जिले में बारिश की संभावना व्यक्ति की है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए हैं।
मौसम विभाग ने आज 27 जनवरी को देहरादून में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही बारिश व बर्फबारी की भी संभावना जताई है। दोपहर में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक चारों धाम समेत ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications