जुबिन नौटियाल का नाटी डांस, जमकर हो रहा वायरल, जौनसारी संस्कृति और रीति रिवाज से है खासा लगाव, Video
Jubin Nautiyal video: अपनी शानदार आवाज और गायकी के लिए लाखों लोगों की पसंद जुबिन नौटियाल का एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जुबिन एक कार्यक्रम में जौनसारी नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे स्थानीय भाषा में नाटी डांस कहा जाता है। ये वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है जहां जुबिन लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस कर रहे हैं।
जुबिन अपनी संस्कृति और गांव से काफी लगाव रखते हैं। जुबिन को जब भी समय मिलता है वह तुरंत अपने गांव पहुंचकर संस्कृति और रीति रिवाज में ढ़लकर खूब एंजॉय करते हैं। इससे पहले भी कई बार जुबिन जौनसारी गानों में नृत्य करते हुए नजर आ जाते है।

बीते कुछ समय पहले जुबिन ने अपने पिता के साथ अपनी देवडोलियों को लेकर कई किमी तक पैदल यात्रा भी की। इस दौरान जुबिन अपनी संस्कृति और रीति रिवाज में पूरी तरह ढले हुए नजर आए। जुबिन देहरादून के जौनसार बावर के मूल निवासी है। जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही भाजप से जुड़े हुए हैं। जो कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के साथ ही विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
जुबिन अक्सर अपने गांव और अपनों के बीच में समय बिताते रहते हैं। वे अपनी संस्कृति से काफी लगाव रखते हैं। साथ ही गढ़वाली का भी प्रचार करते रहते हैं। हाल ही में जुबिन का गढ़वाली गाना भी लांच हुआ जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री के अमित सागर ने जुबिन नौटियाल के लिए एक गीत 'सुवा तेरी यादों मां' कंपोज किया।
जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल और पसंद किया गया। जुबिन नौटियाल कई बार जौनसार बावर की प्रकृति और संस्कृति को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों के सामने दिखाते आ रहे हैं। जिसके जरिए वे अपनी संस्कृति और रीति रिवाज को भी लोगों के सामने रखते हैं और जमकर प्रचार करते हैं। इससे पहले भी कई जौनसारी प्रोग्राम में जुबिन नौटियाल का डांस और गीत वायरल हो चुका है।
VIDEO: वीडियो उत्तराखंड जौनसार बावर चकराता के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications