जानिए कौन हैं Shweta Mehra, सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया में मचा रहे धूम, भोजपुरी और उत्तराखंडी से खास कनेक्शन
Shweta Mehra news उत्तराखंड की मशहूर लोक कलाकार श्वेता मेहरा इन दिनों सोशल मीडिया में एक बार फिर जमकर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया में भोजपुरी और उत्तराखंडी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा श्वेता मेहरा की अपने बॉयफ्रेंड वेद शर्मा के साथ सगाई की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।
इवेंट के कई वीडियोज और फोटोज श्वेता मेहरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए जा रहे हैं। श्वेता मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिन्हें उनके फेंस और फॉलोअर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। उन्हें खूब बधाई भी मिल रही है। एक वीडियो में श्वेता इमोशनल भी नजर आ रही है।

वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि इस इवेंट में घर परिवार के खास सदस्य ही शामिल हुए। श्वेता के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा-
रिवाजों के अनुसार 'पिठौं' रस्म निभाई - वो सादगी, वो लोकगीत, वो भावनाएं... सच में दिल को छू जाने वाला पल था।और फिर किया एक वेस्टर्न स्टाइल सगाई - एक खूबसूरत 'रिंग सेरेमनी' जिसमें इंडस्ट्री के सभी प्यारे लोग शामिल हुए। दोनों ही पल मेरी ज़िंदगी के सबसे खास और यादगार लम्हों में से एक बन गए।
पर्वतों की सादगी और शहर की चमक - दोनों का संगम मेरी कहानी है।
उत्तराखंडी इंडस्ट्री के साथ ही भोजपुरी में भी खूब नाम कमा चुकी
श्वेता मेहरा उत्तराखंडी इंडस्ट्री के साथ ही भोजपुरी में भी खूब नाम कमा चुकी हैं। श्वेता अब तक कई कुमाऊंनी और गढ़वाली फिल्म व एल्बम में अभिनय कर चुकी हैं। वह मूलरूप से पिथौरागढ़ जनपद की गंगोलीहाट के जीबल गांव की रहने वाली हैं।
भोजपुरी एक्टर केसरी लाल यादव के साथ करियर की शुरुआत
बचपन से डांस का शौक रखने वाली श्वेता ने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के तौर पर की थी। उन्होंने कई सालों तक एक डांस एकेडमी में टीचर के रूप में काम किया। साल 2016 में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। साल 2018 में उन्होंने भोजपुरी एक्टर केसरी लाल यादव के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की।
कुमाऊंनी गीत के वीडियो खूब वायरल
उनके कुमाऊंनी गीत ढाई हाथै धमेली को सोशल मीडिया पर 20 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं, जबकि क्रीम पौडरा को 55 मिलियन लोगों ने देखा है। गायकी के साथ ही उनके अभिनय को भी खूब पसंद किया जाता है। वह देश ही नहीं विदेशों में भी शानदार गीतों की प्रस्तुति दे चुकी हैं। उन्हें प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications