नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, BJP ने किया निष्कासित,सियासत भी गरमाई
उत्तराखंड में एक बार फिर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। अल्मोडा के सल्ट विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया। आरोप है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर बकरी चराने गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों को धमकाने का भी आरोप लगा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आरोपी मंडल अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। साथ ही सभी से जांच प्रक्रिया में सहयोग करते हुए राजनैतिक बयानबाजियों से बचने का आग्रह किया है।

बता दें कि पीड़ित परिजनों ने राजस्व पुलिस में इस मामले में तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। तभी आरोपित व्यक्ति वहां पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर वहां से दूर भेजने की कोशिश करने लगा।
मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार पीड़िता के परिजनों पर शिकायत न करने और समझौता करने की धमकी देता रहा। उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी।
भाजपा ने रानीखेत सल्ट में बेटी के साथ हुई घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, कठोरतम कार्यवाही का भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आरोपी मंडल अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। साथ ही सभी से जांच प्रक्रिया में सहयोग करते हुए राजनैतिक बयानबाजियों से बचने का आग्रह किया है।
उन्होंने अपने बयान में इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस प्रकरण में भी आरोपी छोटा हो या बड़ा, चाहे रसूखदार हो या किसी राजनैतिक दल से जुड़ा, हमारी सरकार कठोरतम कार्यवाही कर रही है। मातृ शक्ति के साथ हुए अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा । जहां तक संगठन के पक्ष की बात है तो तत्काल प्रभाव से घटना में संलिप्त नेता को सभी पदों से बर्खास्त करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
उन्होंने विपक्ष के नेताओं समेत सभी पक्षों से सब्र रखने का आग्रह करते हुए कहा, बेवजह बयानबाजियों से बचते हुए कानून को अपना काम करने का अवसर दें । यह ऐसा समय होता है जब पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए सभी लोगों को एक होने की जरूरत होती है।












Click it and Unblock the Notifications