Rudrapur news: सड़क पर मौत बनकर दौड़ी स्कूल बस,6 महिलाओं को कुचला,एक की मौत, हादसे का वीडियो आया सामने, VIDEO
रुद्रपुर में एक स्कूल बस ने 06 महिलाओं को कुचल दिया। घटना का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बस सड़क पर मौत बनकर दौड़ी और सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को कुचल डाला।

इस हादसे में 01 महिला की मौत हो गई, 05 महिलाओं को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां 03 महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे घटना की जानकारी ली।
Recommended Video
घटना मंगलवार शाम करीब करीब 04 बजे की है। एक निजी स्कूल की बस (यूके06पीए-1112) रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर से नीचे उतरकर बस ने पहले केले के ठेले और उसके बाद दो बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ीं महिलाओं को कुचल डाला।
हादसे में पिपलिया नंबर एक पोस्ट प्रेमनगर थाना गदरपुर निवासी मीनू (50) पत्नी स्वर्गीय बबलू मिस्त्री, तानिया पुत्री आनंद, पारुल पत्नी रमेश, कविता पत्नी संजय, विसाखा पत्नी विशाल और रोमंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। तीन महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि बस सड़क पर अनियंत्रित होकर दौड़ रही थी।
हादसे के बाद पुलिस बल दुर्घटनास्थल पहुंचे और बस को कब्जे में लिया। चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। वहीं, कुछ लोग उसके दौरा पड़ने की बात भी कह रहे हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अलावा जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगेां ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतका मीनू के देवर नारायण मिस्त्री ने पुलिस को तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications