Rudrapur में मंदिर के पास नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, जानिए पूरा मामला
Rudrapur Controversy उत्तराखंड के रुद्रपुर में मंदिर के पास नमाज पढ़ने को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि नमाज पढ़ रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद मुस्लिम संगठन के लोगों ने इसका विरोध दर्ज करते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
इस बीच घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। जिसकी पुलिस ने जांच करने की बात की है। मामले ने पूरे इलाके में तूल पकड़ लिया है। बताया गया कि रुद्रपुर में जगतपुरा स्थित अटरिया मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर राजमिस्त्री का काम करने वाला शख्स नमाज पढ़ रहा था।

आरोप है इस बीच वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने शख्स के साथ मारपीट कर दी। उनका कहना है कि शख्य को नमाज पढ़ने के लिए मना किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद ये पूरी घटना हो गई। मंदिर प्रबंधक ने युवक पर गाली-गलौज करने और मना करने के बाद भी मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक के पक्ष ने पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार रेशमबाड़ी निवासी शाहिद पुत्र मोहम्मद जान मंदिर के पास में बन रहे एक मकान में राजमिस्त्री का कार्य कर रहा है। रमजान के चलते काम के दौरान शाहिद मंदिर परिसर के बाहर एक स्थान पर नमाज पढ़ रहा था। इस दौरान मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा ने कथित रूप से उन्हें वहां नमाज पढ़ने से मना किया। जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और बवाल हो गया।
शाहिद अपने कुछ लोगों को लेकर थाने पहुंच गया, जिस पर काफी बवाल हो गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। एसपी, क्राइम, जितेंद्र चौधरी ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर अब इस प्रकरण को लेकर सियासत भी गरमा गई है। कुछ संगठन आमने सामने आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications