Rudraprayag:देर रात डेढ़ बजे गदेरे में आए मलबे में दबने से चार की मौत,2 किमी पैदल चलकर ऐसे चला रेस्क्यू

उत्तराखंड में मानसून की बारिश मुसीबत बनकर बरस रही है। भारी बारिश से रुद्रप्रयाग के फाटा में बड़ा हादसा हो गया।

गदेरे में आए मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने रात में ही रेस्क्यू चलाकर शवों को खोज निकाला।बताया जा रहा है कि सभी लोग नेपाल के मजदूर थे।

Rudraprayag fata Four died getting buried debris Gadera 1 30 in night sdrf rescue done after walking 2 km

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब डेढ़ बजे अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपेड के पास खाट गदेरे के पास चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम घटना स्थल के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य किया। चार लोग मलबे में दबे दिखे जिन्हें तुरंत वहां से निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की जान जा चुकी थी।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा के पास भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन में 04 नेपाली नागरिक मलबे में दब गए। रात 1:37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण SDRF टीम 02 किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि भारी बारिश के कारण वहां जेसीबी मशीन का पहुंच पाना संभव नहीं था। एसडीआरएफ के जवानों ने स्वयं खुदाई कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने 04 शवों को मलवे से बाहर निकाला और उन्हें जनपद पुलिस के हवाले किया।

मृतकों का विवरण:-

  • तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी:- जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  • पुरना नेपाली, निवासी:- जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  • किशना परिहार, निवासी:- जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  • चीकू बूरा पुत्र खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+