मसूरी में यात्रियों से भरी रोडवेज बस 20 फीट नीचे गिरी, 21 को आई चोटें
देहरादून,07 अगस्त। मसूरी में यात्रियों से भरी अचानक हाईवे से 20 फीट नीच गिर गई। जिस वक्त हादसा हुआ बस में कुल 38 लोग सवार थे। दुर्घटना में 21 लोगों को चोटें आईं हैं, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक केंद्र पहुंचाया गया है। घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है।

मसूरी आइटीबीपी गेट के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे बने कच्चे रास्ते मैं गिर गई । सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस बल राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया। दरअसल, देहरादून पर्वतीय डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3268, जो मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी, अचानक मसूरी आइटीबीपी गेट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, आइटीबीपी तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। बस में ड्राइवर, कंडक्टर सहित कुल 38 लोग सवार थे, दुर्घटना में 21 व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया ।
घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी देहरादून और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए बचाव कार्य के संबंध में उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचकर घायलों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनका हालचाल जाना। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications