Rishikesh news: एक महिला दो पति, जब एक ही महिला को अपनी पत्नी बताकर भिड़े दो व्यक्ति, फिर ये सच आया सामने

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो शख्स एक ही ​महिला को अपनी पत्नी बताकर भिड़ गए। जब काफी देर तक दोनों आपस में बहस करते रहे तो दोनों ने अपनी पत्नी का फोटो निकाला तो सारा मामला सामने आ गया।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो शख्स एक ही ​महिला को अपनी पत्नी बताकर भिड़ गए। जब काफी देर तक दोनों आपस में बहस करते रहे तो दोनों ने अपनी पत्नी का फोटो निकाला तो सारा मामला सामने आ गया। दोनेां के पास एक ही फोटो निकली। जिसके बाद अब दोनों अपनी पत्नी को तलाश रहे हैं।

rishikesh news: One woman, two husbands men clashed telling same woman their wife truth came fore

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश तहसील परिसर के पास दो शख्स एक ही महिला को अपनी पत्नी बताकर भिड़ गए। दोनों के पास एक ही महिला का फोटो था। काफी देर तक बहस होती रही। दोनों ने अपनी अपनी स्टोरी बताई। एक शख्स अमित नाम ने बताया कि इस महिला से उसकी शादी हुई और उनका 12 साल का बेटा भी है।

मुजफ्फरनगर कोर्ट में दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। इस बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी से शादी कर ली है। वह अपनी बीबी की सच्चाई पता करने निकला तो उसकी मुलाकात अजेन्द्र से हो गई। महिला के दूसरे पति अजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हुई है और शादी के कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है।

अजेन्द्र ने कहा कि उसे ये भी पता चला कि महिला का एक बेटा भी है। जिससे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। दोनों ने इस बात को स्वीकार किया कि महिला का परिवार युवकों को झांसे में लेकर महिला की शादी कराता है। इस घटना के बाद दोनों युवक पुलिस के पास पहुंचे और महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+