नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 31 IAS अफसरों के तबादले, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत जिलों को मिले नए DM

IAS officers transfer: उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए चार जिलों के जिलाधिकारियों समेत कुल 31 IAS, एक IFS, एक सचिवालय सेवा और 24 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चंपावत जिलों को नए डीएम मिले हैं।

आशीष चौहान की जगह स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी की जिलाधिकारी बनाया गया है। चंपावत में नवनीत पांडे की जगह मनीष कुमार को भेजा गया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की जगह प्रतीक जैन को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि मेहरबान सिंह बिष्ट की जगह प्रशांत आर्या को नया डीएम बनाया गया है।

reshuffle-bureaucracy-31-ias-officers-transferred-pauri-uttarkashi-rudraprayag-champawat-new-dm

जारी आदेश के अनुसार पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान को यूकाडा का सीईओ, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की​ जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक बनाया गया है।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को प्रबंध निदेशक सिडकुल व महानिदेशक उद्योग बनाया गया है। उत्तरकाशी के डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता व निदेशक उरेडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से जलागम विभाग और आईएएस सचिन कुर्वे से सचिव पर्यटन, सीईओ पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी ले ली गई है। सचिव वित्त दिलीप जावलकर से सहकारिता हटाते हुए जलागम विभाग दिया गया है। सचिव पशुपालन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता विभाग सौंपा गया है। सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज पांडे से श्रम विभाग ले लिया गया है।

सचिव पंचायती राज चंद्रेश यादव से शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी हटाकर आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव वित्त डॉ.वी षणमुगम से निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी हटा दी गई है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार से सिंचाई और लघु सिंचाई हटा दिया गया। सचिव डॉ. नीरज खैरवाल से समाज कल्याण विभाग हटाते हुए भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव नियोजन श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण और श्रम विभाग सौंपा गया है। सचिव युगल किशोर पंत से भाषा और स्वजल हटाते हुए उन्हें सिंचाई, लघु सिंचाई दिया गया है। सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल से अल्पसंख्यक कल्याण हटाते हुए पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है। आईएफएस पराग मधुकर धकाते से जलागम हटाते हुए उन्हें विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है।

अपर सचिव सोनिका से सहकारिता, नागरिक उड्डयन, सीईओ यूकाडा की जिम्मेदारी हटा दी गई है। अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरू से ऊर्जा हटाते हुए बाल विकास एवं महिला कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपर सचिव आपदा प्रबंधन आनंद स्वरूप से नियोजन विभाग हटाया गया है। अपर सचिव रीना जोशी से कार्मिक हटाते हुए अपर सचिव राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस हरीश चंद्र कांडपाल से निदेशक सेवायोजन हटाते हुए बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। अपर सचिव मनुज गोयल से सैनिक कल्याण हटाते हुए उन्हें तकनीकी शिक्षा और मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई है। निदेशक कौशल विकास संजय कुमार से दुग्ध विकास और महिला डेरी हटाते हुए उन्हें निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अपर सचिव हिमांशु खुराना से पीएमजीएसवाई के सीईओ की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला से शिक्षा हटाते हुए शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस दीप्ति सिंह को श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए महानिदेशक शिक्षा बनाया गया है।

जिलों में नए डीएम की तैनाती-

पौड़ी: आशीष चौहान की जगह स्वाति एस भदौरिया

चंपावत: नवनीत पांडे की जगह मनीष कुमार

रुद्रप्रयाग: सौरभ गहरवार की जगह प्रतीक जैन

उत्तरकाशी: मेहरबान सिंह बिष्ट की जगह प्रशांत कुमार आर्या

प्रमुख अफसरों को नई जिम्मेदारियाँ:

  • आशीष चौहान को यूकाडा का सीईओ और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण
  • सौरभ गहरवार को सिडकुल का प्रबंध निदेशक एवं उद्योग महानिदेशक
  • डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता विभाग
  • श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण और श्रम विभाग
  • धीराज सिंह गर्ब्याल को पर्यटन विभाग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+