गढ़वाल यूनिवर्सिटी में 35 प्रोफेसर और 60 एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर होगी नियुक्तियां

श्रीनगर/गढ़वाल। उत्तराखंड में हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में रोजगार का सुनहरा अवसर है। देवभूमि उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के 35 और एसोसिएट प्रोफेसर के 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के खाली पद शीघ्र भरे जाएंगे।

recruitment for 35 professors and 60 assistant professors in Garhwal University

गढ़वाल विवि. में 95 पद खाली हैं, जिनपर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। गढ़वाल केंद्रीय विवि में प्रोफेसर के 35 और एसोसिएट प्रोफेसर के खाली पद जल्द ही भरे जाएंगे। इन पदों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए रोस्टर को विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है।

विश्वविद्यालय में इन पदों पर भी होगी नियुक्ति
हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पदों के अलावा 60 से अधिक शिक्षकों के कैरियर एडवांसमेंट व एलडीसी व एमटीएस के एमएसीपी 2400 ग्रेड पे को भी मंजूरी दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. ए. के. झा ने बताया कि कार्य परिषद की बैठक में बिल्डिंग कमेटी, फाइनेंस कमेटी में लिए गए निर्णयों कों एप्रूव किया गया है। इसके साथ ही विवि में शिक्षकों व कर्मचारियों के पदों पर तैयार कि गए रोस्टर को भी मंजूरी मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+